<
Categories: क्राइम

Viral MMS: आपत्तिजनक वीडियो मामले में गिरफ्तारी से पहले नासिक के ज्योतिषी के साथ कौन था? खुलासे ने चौंकाया

Ashok Kharat Viral MMS: नासिक के ज्योतिषी अशोक खरत के घिनौने खेल का पर्दाफाश! गिरफ्तारी से पहले आखिर किसके साथ था यह ढोंगी? 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो और रसूखदारों के कनेक्शन का सच.

Ashok Kharat Viral MMS: महाराष्ट्र के नासिक में इन दिनों गुस्से के साथ-साथ हैरानी फैली है. खुद को आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषी बताने वाले अशोक खरत पर लगे आरोपों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. जिस शख्स को लोग अपनी समस्याओं का समाधान मानकर उसके पास जाते थे उसी ने धर्म की आड़ में महिलाओं के शोषण का घिनौना जाल बुना। जांच के दौरान यह बात सबसे ज्यादा चर्चा में है कि जब पुलिस का शिकंजा अशोक खरत पर कस रहा था तब वह अकेला नहीं था. रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी गिरफ्तारी से ठीक पहले वह कुछ ऐसे रसूखदार संपर्कों और सफेदपोश करीबियों के साथ था जो उसे इस कानूनी कार्रवाई से बचाने की जुगत में लगे थे. SIT अब उन फोन रिकॉर्ड्स और डिजिटल सबूतों को खंगाल रही है जिनसे यह साफ हो सके कि वे कौन लोग थे जो उसे ‘प्रोटेक्शन’ दे रहे थे और क्या वे भी इस घिनौने खेल का हिस्सा थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरत अपनी महिला अनुयायियों को धार्मिक अनुष्ठानों के बहाने मीरपुर स्थित ईशानेश्वर मंदिर के पास एक सुनसान जंगली इलाके में भेजता था. आरोप है कि वहां उसने न केवल उनके साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किया बल्कि डरा-धमक़ाकर उनसे पैसे भी वसूले. सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियोज ने इस पूरे मामले की कलाई खोल दी है, जिससे यह साफ हो गया है कि वह अपनी पहुंच और रसूख का इस्तेमाल कर मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहा था.

सिस्टम की अनदेखी और पीड़ितों का संघर्ष

इस मामले का सबसे दुखद पहलू यह है कि पीड़ितों ने न्याय के लिए पहले भी आवाज उठाई थी, लेकिन उनकी चीख अनसुनी कर दी गई. आरोप है कि जब पीड़ित महिलाएं एक स्थानीय विधायक के पास मदद के लिए पहुंचीं, तो उनकी बात सुनने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की गई. यहाँ तक कि यह जानकारी भी सामने आई है कि पीड़ितों की शिकायत को खरत तक लीक कर दिया गया ताकि वह सतर्क हो सके.

अपनी काली करतूतों को छिपाने के लिए खरत ने उल्टा एक पीड़िता के पति पर ही केस दर्ज करवा दिया. लेकिन पीड़ितों ने हार नहीं मानी। जब यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुँचा, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया और इस पूरे ‘सेक्स स्कैंडल’ का पर्दाफाश हुआ.

SIT की जांच और गहराता रहस्य

अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. डिजिटल साक्ष्य, फोन रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच की जा रही है. खरत पर दुष्कर्म, जबरन वसूली और अश्लील सामग्री प्रसारित करने जैसे कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं.

शुरुआत में 58 वीडियो की बात कही जा रही थी लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह संख्या 100 के पार पहुँचती दिख रही है. मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अधिकारी और एक मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख होने के नाते खरत के संबंध बड़े राजनेताओं, व्यापारियों और मशहूर हस्तियों से थे. पुलिस अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि इस घिनौने खेल में और कौन-कौन शामिल था.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST

‘वो मेरी शादी…’ लड़की की मर्जी के खिलाफ अधेड़ से तय की सगाई, तो थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 17:53:27 IST

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

Last Updated: October 1, 2026 17:52:21 IST

Bihar News: गया पितृपक्ष मेले में ड्यूटी टाइम पर पुलिसकर्मी ने बनाई रील, प्रशासन हुआ सख्त, हो सकती है गंभीर कार्रवाई

गया पितृ पक्ष मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल साक्षी अग्रवाल…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:41 IST

Invertis University HackBhoomi 2.0 में 1,400 Students, 100 Teams SIH के लिए Nominated

नई दिल्ली,30 सितंबर: किसी idea को solution में बदलने के लिए सिर्फ सोच काफी नहीं…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:31 IST