<

Ananya Birla: कौन हैं अनन्या बिड़ला? शुभमन गिल के साथ शेयर की मीम, फैंस बोले- काव्या मारन से अब…

आदित्य बिड़ला ग्रुप के जब आरसीबी को खरीदने की खबर आई तो फैंस अनन्या बिड़ला को जोड़कर मीम बनाने लगे और सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे. इसपर अनन्या की भी नजर पड़ी और उन्होंने मीम के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी डाल दिए. जिसमें शुभमन गिल भी दिखाई दे रहे हैं.

नई दिल्ली. अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) हाल में ही एक इवेंट में शामिल हुई थी, जहां उनके साथ शुभमन गिल भी नजर आ रहे थे. इस इवेंट में अनन्या गुजरात की जर्सी पहने नजर आ रही थी. जब आदित्य बिड़ला ग्रुप के आरसीबी को खरीदने की खबर आई तो फैंस अनन्या को जोड़कर मीम बनाने लगे और सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे. इसपर अनन्या की भी नजर पड़ी और उन्होंने मीम के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी डाल दिए. जिसमें शुभमन गिल भी दिखाई दे रहे हैं.
एक फैन ने लिखा कि ‘अब हमारे पास भी सुदंर मालिक है और अब होगा काव्या मारन से कंपटीशन..’ इसपर अनन्या ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि मैं मालिक नहीं हूं बस पार्टनर हूं… जो मीम्स जो आपलोग बना रहे हो ये मजेदार हैं.” अनन्या कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन) और नीरजा बिड़ला की बेटी है. वह बिड़ला परिवार की छठी पीढ़ी की सदस्य हैं. शुभमन गिल के साथ अनन्या का कोई रिश्ता नहीं है. इस फोटो में वह दोनों बस एक इवेंट में नजर आ रहे हैं. इससे अधिक कुछ नहीं.

क्या करती है अनन्या बिड़ला?

अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) एक बिजनेसवुमन और सिंगर हैं. हाल ही में IPL के दौरान वो एक ही दिन में दो अलग-अलग टीमों के इवेंट में दिखीं, जिससे लोग थोड़ा कन्फ्यूज़ हो गए. सबसे पहले वो अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के इवेंट ‘शुभारंभ 2026’ में गई थीं. वहां उनकी कंपनी बिड़ला एस्टेट्स को टीम का बड़ा स्पॉन्सर बनाया गया. इस मौके पर कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें टीम की साइन की हुई जर्सी भी दी.

आदित्या बिड़ला ने खरीदी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

24 मार्च को शाम में खबर आई कि आदित्य बिड़ला ग्रुप ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को खरीद लिया है. अब लोगों को लगा कि अनन्या बिड़ला एक साथ दो टीमों से जुड़ी हुई हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. गुजरात टाइटंस के साथ उनका सिर्फ स्पॉन्सर का रिश्ता है (मतलब सपोर्ट करना) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनकी फैमिली की कंपनी ने खरीदा है. (मतलब वह मालिक बन गई है) तो ऐसे में कन्फ्यूज होने वाली कोई बात नहीं है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST

बहन की शादी के लिए गांव पहुंचा सलीम, आरोपी को देख ताजा हुआ पुराने जख्मों का दर्द, पीड़ित परिवार ने जाहिर की चिंता

Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…

Last Updated: October 22, 2026 22:48:23 IST

Jharkhand News: घर में भाभी को अकेलाा देख मचला देवर का मन, कर दी गंदी हरकत और फिर…

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को घर…

Last Updated: October 22, 2026 22:44:20 IST

UP News: दुर्गा पूजा में पिया चरणामृत, फिर लगवाना पड़ा रेबीज का इंजेक्शन, 450 लोगों में खौफ

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…

Last Updated: October 22, 2026 22:13:30 IST

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…

Last Updated: October 22, 2026 22:11:44 IST