Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने सरप्राइज देने के बहाने अपने बॉयफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और फिर हाथ-पैर को भी रस्सी से बांध दिया. उसके बाद केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया.
बेंगलुरु में महिला ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया
Bengaluru Boyfriend Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की बड़े बेरहमी से हत्या कर दी. उत्तर पश्चिम बेंगलुरु में मंगलवार (20 अप्रैल, 2026) को अपने घर में 27 साल की एक महिला की हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले अपने बॉयफ्रेंड को बांधा, उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और फिर उसे आग लगा दी.
जांचकर्ताओं को यह भी पता चला है कि महिला ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फ़ोन पर उसके आखिरी पलों को रिकॉर्ड किया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमा और पीड़ित किरण दोनों 27 साल के थे और राजाजीनगर में एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर स्टोर में साथ काम करते थे.
बताया जा रहा है कि प्रेमा और किरण लगभग दो साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. अधिकारियों को शक है कि इस हत्या की वजह किरण का शादी का प्रस्ताव ठुकराना हो सकता है, जिससे प्रेमा के मन में गुस्सा पैदा हो गया था. पुलिस के अनुसार, प्रेमा ने किरण को, जो तुमकुरु ज़िले के चिक्कनायकनहल्ली का रहने वाला था, अपने घर अंजननगर (ब्यादराहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत) बुलाया. यह तब हुआ जब प्रेमा के परिवार के सदस्य काम पर चले गए थे.
किरण का नेलमंगला जाने का प्लान था, लेकिन वो वहां नहीं जाकर अपनी प्रेमिका प्रेमा से मिलने चला गया. इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमा ने उसे सरप्राइस देने की बात कही और इसे अच्छा समय बताया. उसने कथित तौर पर किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे यकीन दिलाया कि यह सब एक खेल का हिस्सा है. बताया जा रहा है कि कुछ ही मिनटों बाद उसने किरण के ऊपर कोई ज्वलनशील तरल पदार्थ (संभवतः केरोसिन या पेट्रोल) डाला और उसे आग लगा दी. खुद को छुड़ा न पाने के कारण किरण की मौके पर ही मौत हो गई.
किरण की चीखें सुनने और घरों से धुआं निकलने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के तुरंत बाद दमकल और आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. शुरू में पुलिस ने प्रेमा के बयान के आधार पर इस मामले को आत्महत्या का मामला माना था, लेकिन उसके बयान में विरोधाभास और बाद की जांच में मिले सुरागों से पता चला कि इसमें कोई साजिश शामिल थी. जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले जिनसे पता चलता है कि ज्वलनशील तरल पदार्थ पहले से ही खरीदा गया था, जो इस बात का संकेत है कि यह हत्या पहले से सोची-समझी योजना के तहत की गई थी.
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…