<

UP Weather Alert:  सावधान यूपी! लखनऊ-प्रयागराज में आसमान से बरस रही आग; जानें कब होगी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश ?

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने जिस तरह करवट ली है वो हैरान कर देने वाला है. यूपी में बढ़ती गर्मी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अप्रैल के महीने में ही जून वाली गर्मी देखने को मिल रही है. वहीं  लोग इस झुलसती गर्मी से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि मई और जून के महीनों में हालात कैसे होंगे.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने जिस तरह करवट ली है वो हैरान कर देने वाला है. यूपी में बढ़ती गर्मी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अप्रैल के महीने में ही जून वाली गर्मी देखने को मिल रही है. वहीं  लोग इस झुलसती गर्मी से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि मई और जून के महीनों में हालात कैसे होंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के कई हिस्सों में, लू का असर तेज़ देखने को मिल रहा है और ये दिन-प्रति-दिन बढ़ता भी जा रहा है. वहीं शुक्रवार को, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे ज़्यादा तापमान 45.2°C दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि इस क्षेत्र में लू का प्रकोप 27 अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है, और तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुँच सकता है. चलिए जान लेते हैं यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है. क्या लोगों को राहत मिलेगी या गर्म हवाएं बुरी तरह परेशान करती रहेंगी. 

Lucknow में बन रहे ‘कूलिंग पॉइंट्स’

चिलचिलाती धूप और लू ने लोगों को बुरी तरह परेशान कर दिया है. मिस दौरान यूपी में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है. वहीं अब लोगों को राहत पहुँचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर उपाय लागू किए जा रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ नगर निगम शहर भर में अलग-अलग जगहों पर कूलिंग पॉइंट्स बना रहा है; ये खास जगहें आराम करने की जगहें होंगी जहाँ एयर कूलर, पंखे और साफ़ पीने के पानी का इंतज़ाम होगा, ताकि जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे खुद को इस झुलसा देने वाली गर्मी से बचा सकें.

Petrol Diesel Price Today 25 April: एक चूक और खर्च डबल! पेट्रोल-डीजल का रेट तुरंत चेक करें

कैसा रहेगा UP Ka Mausam

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर दोपहर के समय चलने वाली तेज़ हवाएँ अब धीमी पड़ रही हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसके अलावा, निचले ट्रोपोस्फीयर में गर्म हवा का आना और साथ ही महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों के ऊपर मंडरा रहे एक एंटीसाइक्लोन का प्रभाव तापमान को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है. 

कब मिलेगी गर्मी से राहत

यूपी के मौसम को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 26 अप्रैल को राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है. हालाँकि, फिलहाल इसकी तीव्रता कम है. बादलों की आवाजाही का असर मौसम की स्थितियों पर पड़ने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि लखनऊ में 28-29 अप्रैल को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है. जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. इस बीच, नोएडा और गाज़ियाबाद में भी 27-28 अप्रैल के आसपास मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है.

Heena Khan

Recent Posts

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST