<

चलती बस में गूंजी चीखें…. पहले शर्ट फाड़ी, फिर दरवाजे बंद करके सरेआम उतारी मनचले की हेकड़ी!

महिला के भड़कने पर बस ड्राइवर ने भी मनचले की जमकर धुनाई कर दी. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

देश के आईटी शहर बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक चलती BMTC बस के अंदर एक महिला यात्री के साथ बदसलूकी करने वाले शख्स की पोल खुल गई. महिला ने जब आरोपी की इस हरकत का विरोध किया, तो बस में जमकर हंगामा मच गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 दोपहर की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमटीसी बस रूट नंबर 500D/40 नागवाड़ा के पास मण्याता टेक पार्क (Manyata Tech Park) के रास्ते से गुजर रही थी. बस में सफर कर रही एक महिला यात्री ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया. महिला का आरोप था कि बस में सवार एक अज्ञात शख्स ने सफर के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ और उसके साथ छेड़छाड़ की. जैसे ही महिला ने आरोपी की इस हरकत को भांपा, उसने बिना डरे तुरंत अपनी आवाज उठाई और बस ड्राइवर को इस बारे में जानकारी दी. 

महिला और बस ड्राइवर ने सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से से लाल महिला आरोपी को थप्पड़ मार रही है और पीट रही है. इतना ही नहीं, जब आरोपी शख्स ने बस से भागने की कोशिश की, तो समझदारी दिखाते हुए बस ड्राइवर ने तुरंत बस के दोनों दरवाजे बंद कर दिए.  ड्राइवर ने अपनी सीट से उठकर आरोपी को लात मारी और गुस्से में उसकी शर्ट तक उतार दी. बस में मौजूद अन्य यात्री भी महिला के समर्थन में आ गए और आरोपी को सबक सिखाने की बात कहते नजर आए. वीडियो में दिख रहे टाइमस्टैम्प के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12:42 बजे की है.

सीरियल मोलेस्टर होने का दावा

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने दावा किया है कि यह आरोपी काफी समय से हेब्बाल-मण्याता (Hebbal-Manyata) रूट की बीएमटीसी बसों में चढ़ता था और चुपचाप महिला यात्रियों को निशाना बनाकर उनके साथ गंदी हरकतें करता था. वीडियो के जरिए लोगों से अपील की गई थी कि अगर कोई इस शख्स को देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे. 

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

संगीपल्ली पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो और महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मण्याता टेक पार्क बस स्टॉप के पास बस से उतरकर फरार हो गया था. फिलहाल पुलिस बीएमटीसी अधिकारियों के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर उसे दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें:- अमरूद के बहाने बुलाया, पत्नी संग नलकूप पर किया खौफनाक कांड… पति से भी बड़ी खिलाड़ी निकली सास!

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST