Skipping Breakfast Side Effect: नाश्ता दिन का पहला और ज़रूरी खाना माना जाता है. लेकिन कई महिलाएं सुबह की भागदौड़,काम या वजन कम करने की कोशिश में नाश्ता छोड़ देती हैं. कभी-कभी नाश्ता न करने से कोई बड़ी परेशानी नहीं होती, लेकिन अगर यह रोज़ की आदत बन जाए तो सेहत पर असर पड़ सकता है.
breakfast benifits
Skipping Breakfast Side Effect: नाश्ता दिन का पहला और ज़रूरी खाना माना जाता है. लेकिन कई महिलाएं सुबह की भागदौड़,काम या वजन कम करने की कोशिश में नाश्ता छोड़ देती हैं. कभी-कभी नाश्ता न करने से कोई बड़ी परेशानी नहीं होती, लेकिन अगर यह रोज़ की आदत बन जाए तो सेहत पर असर पड़ सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, नाश्ता छोड़ने से ब्लड शुगर, हार्मोन, मेटाबॉलिज्म और शरीर को मिलने वाले पोषण पर असर पड़ सकता है.
सुबह लंबे समय तक कुछ न खाने से ब्लड शुगर कम-ज्यादा हो सकता है. इससे थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन और मीठा खाने की इच्छा बढ़ सकती है.
नाश्ता छोड़ने के बाद कई लोगों को दिन में ज्यादा भूख लगती है. इसके कारण वे ज्यादा खाना खा लेते हैं या अनहेल्दी स्नैक्स खाने लगते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है.
महिलाओं में हार्मोन बैलेंस बहुत जरूरी होता है. बार-बार नाश्ता छोड़ने से शरीर पर तनाव बढ़ सकता है और PCOS, थायरॉइड या पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में परेशानी बढ़ सकती है.
नाश्ता शरीर को प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन देने का अच्छा मौका होता है. इसे रोज़ छोड़ने से पोषक तत्वों की कमी हो सकती है.
सुबह का खाना शरीर को दिन की शुरुआत के लिए ऊर्जा देता है. नाश्ता न करने से कमजोरी महसूस हो सकती है और काम में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है.
डॉक्टरों का कहना है कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है. कुछ लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं और स्वस्थ रहते हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि पूरे दिन शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल मिलते रहें. अगर आप अक्सर नाश्ता छोड़ती हैं, तो ध्यान रखें कि बाकी के खाने पौष्टिक और संतुलित हों. अगर आपको डायबिटीज, PCOS, थायरॉइड या कोई दूसरी स्वास्थ्य समस्या है, तो अपने खाने के तरीके के बारे में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…
NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…