<
Categories: क्राइम

मां ने ड्राइवर से बनाया अवैध संबंध, बेटा करता रहा विरोध, फिर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर किया बड़ा कांड

Bengaluru Crime: बेलगावी के पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश जमुनी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के गडहिंग्लज का रहने वाला है. मीना और राकेश के बीच अवैध संबंध थे. विजय इसका विरोध करता था और इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई.

Karnataka Crime: कर्नाटक के बेलगावी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक मां ने अपने प्रेमी और उसके चार दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बेटा मां के प्रेम संबंध का विरोध करता था और इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मां समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मृतक की पहचान बेंगलुरु के आरटी नगर निवासी विजय नारायण के रूप में हुई है. उसकी मां मीना नारायण एक ब्यूटी पार्लर में मैनेजर के पद पर काम करती थी. इसी दौरान उसका महाराष्ट्र निवासी राकेश जमुनी से प्रेम संबंध हो गया. राकेश को मीना ने अपने यहां ड्राइवर के तौर पर नौकरी पर रखा था.

पुलिस के मुताबिक, विजय को जब अपनी मां और राकेश के रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया. वह अपनी मां को इस संबंध को खत्म करने के लिए कहता था. इस बात को लेकर मां-बेटे के बीच अक्सर विवाद भी होता था.

आरोप है कि मीना और राकेश ने विजय को अपने रिश्ते में बाधा मानते हुए उसकी हत्या की साजिश रच डाली. दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इसमें राकेश के चार दोस्तों को भी शामिल कर लिया.

कर्नाटक राज्योत्सव देखने के बहाने बेलगावी बुलाया

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने विजय को कर्नाटक राज्योत्सव समारोह दिखाने के बहाने बेंगलुरु से बेलगावी बुलाया था. एक नवंबर को कर्नाटक राज्योत्सव के दिन उसे पहले कोल्ड ड्रिंक की बोतल में नींद की दवा मिलाकर पिलाई गई.

पुलिस के अनुसार, जब विजय नशे की हालत में आने लगा तो आरोपियों ने शॉल की मदद से उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद शव को हाईवे के किनारे एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया. बाद में एक नवंबर को ही उसका शव बरामद हुआ.

मोबाइल की कॉल डिटेल से खुला हत्या का राज

बेलगावी पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली. इसी के आधार पर पुलिस को आरोपियों के बीच बातचीत और कथित साजिश से जुड़े अहम सुराग मिले. जांच आगे बढ़ने पर मृतक की मां की भूमिका भी सामने आ गई.

बेलगावी के पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश जमुनी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के गडहिंग्लज का रहने वाला है. मीना और राकेश के बीच अवैध संबंध थे. विजय इसका विरोध करता था और इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई.

कमिश्नर के मुताबिक, विजय को बेंगलुरु से बेलगावी लाने के बाद कोल्ड ड्रिंक में नींद की दवा मिलाकर दी गई. इसके बाद शॉल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को हाईवे के पास सुनसान इलाके में फेंक दिया गया.

मां समेत छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस हत्याकांड में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें मृतक की मां मीना नारायण, उसका प्रेमी राकेश जमुनी और राकेश के चार दोस्त शामिल हैं. गिरफ्तार दोस्तों की पहचान सचिन, मनोज, तमन्ना और एकनाथ के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Caught on CCTV: ट्रॉली के पीछे से अचानक निकली क्रेटा, सामने से आ रही स्कॉर्पियो-N से भिड़ी; देखें वीडियो

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो…

Last Updated: November 11, 2026 20:08:27 IST

विदेशी महिलाओं को निवेश के बहाने बुलाया, फिर बनाया बंधक; इशाक डार के पोते समेत 8 पर आरोप तय

Pakistan Gangrape Case: पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेर मामले में पाकिस्तान के…

Last Updated: November 11, 2026 19:43:01 IST

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की लव मैरिज है या अरेंज? समधी ने खोला राज, ऋषिकेश से कैसे तय हुआ रिश्ता

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: ऋषिकेश कुमार की शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में हुई है. इसके…

Last Updated: November 11, 2026 19:41:47 IST

‘मेरे लिए थोड़ी इज्जत तो बनती थी…’, जब संन्यास पर छलका युवराज सिंह का दर्द, कोहली-शास्त्री पर फूटा गुस्सा

Yuvraj Singh Retirement Story: युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब वो अपने…

Last Updated: November 11, 2026 18:41:37 IST

IPL 2027 Retention List: सभी 10 टीमों की रिटेन-रिलीज लिस्ट का इंतजार, जानें अब तक कौन किस टीम में गया

IPL 2027 Retention List: हार्दिक पांड्या-अर्शदीप सिंह समेत 10 खिलाड़ियों के ट्रेड पूरे. जानें CSK,…

Last Updated: November 11, 2026 18:47:20 IST

Kaushambi Viral Video: युवक ने युवती को गोद में बैठाया, फिर चलती बाइक पर किया रोमांस, वीडियो वायरल

Kaushambi Couple Viral Video: कौशांबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.…

Last Updated: November 11, 2026 18:31:00 IST