Pakistan Gangrape Case: पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेर मामले में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते रजा डार समेत आठ लोगों के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं.
पाकिस्तान गैंगरेप केस
Pakistan Gangrape Case: पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित गैंगरेप का मामला एक बार फिर चर्चा में है. इस केस में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते रजा डार समेत आठ लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लाहौर की एक अदालत ने मंगलवार को सभी आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए. हालांकि, सभी ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया है.
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रफाकत अली गोंडल ने अभियोजन पक्ष को 9 दिसंबर को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही मामले में गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी. फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. इस केस में पहले पंजाब पुलिस ने रजा डार और उसके चार दोस्तों को बलात्कार के आरोपों से मुक्त कर दिया था. पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट में रजा डार के घर में काम करने वाले कर्मचारियों को इस अपराध के लिए जिम्मेदार बताया गया था.
मामला इस साल जून का है. आरोप है कि नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो महिलाएं कारोबारी काम से पाकिस्तान पहुंची थीं. पुलिस के मुताबिक, दोनों की मुलाकात 2025 में सिंगापुर में रजा डार से हुई थी. महिलाओं ने उन्हें क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में निवेश का प्रस्ताव दिया था. शुरुआत में मुनाफा मिलने के बाद रजा डार ने इस कारोबार में 5 लाख डॉलर से ज्यादा रकम लगाई थी. बाद में निवेश पर न तो मुनाफा मिला और न ही रकम वापस हुई.
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, रजा डार ने दोनों महिलाओं को एक अन्य निवेशक से मिलवाने के बहाने पाकिस्तान बुलाया था। वे इस्लामाबाद में ठहरीं और अपनी इच्छा से मरी भी गईं। इसके बाद उन्हें लाहौर के DHA इलाके में स्थित एक घर ले जाया गया, जहां कथित तौर पर बंधक बनाकर पैसे लौटाने का दबाव बनाया गया। महिलाओं से 19,500 डॉलर ट्रांसफर कराने का भी आरोप है।
पुलिस का दावा है कि घर में हथियारबंद लोग महिलाओं पर नजर रख रहे थे. उन्हें चाकू, बंदूक और टूटे कांच से डराया गया. आरोपियों ने मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने और उनके शरीर के अंग बेचने तक की धमकी दी. बताया गया है कि जब आरोपी महिलाओं को लाहौर एयरपोर्ट ले जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसी दौरान दोनों महिलाएं वहां से भागने में सफल रहीं. मेडिकल जांच में उनके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई. बयान दर्ज कराने के बाद दोनों अपने-अपने देश लौट गईं.
ये भी पढ़ें: Kaushambi Viral Video: युवक ने युवती को गोद में बैठाया, फिर चलती बाइक पर किया रोमांस, वीडियो वायरल
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो…
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: ऋषिकेश कुमार की शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में हुई है. इसके…
Yuvraj Singh Retirement Story: युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब वो अपने…
IPL 2027 Retention List: हार्दिक पांड्या-अर्शदीप सिंह समेत 10 खिलाड़ियों के ट्रेड पूरे. जानें CSK,…
Kaushambi Couple Viral Video: कौशांबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.…
Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग हो चुकी…