<
Categories: क्राइम

BF Murder Case: वाइल्ड रोमांस का दिया झांसा, BF के बांधे हाथ-पैर और आंखों पर पट्टी; केरोसीन डाल जला दिया जिंदा

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो आपने पहले शायद ही कभी सुना हो. यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया. दरअसल, मंगलवार को कर्नाटक की राजधानी और देश के मशहूर IT हब, बेंगलुरु में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जिसके बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल था.

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो आपने पहले शायद ही कभी सुना हो. यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया. दरअसल, मंगलवार को कर्नाटक की राजधानी और देश के मशहूर IT हब, बेंगलुरु में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जिसके बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल था. जानकारी के मुताबिक एक महिला, जो एक टेलीकॉम स्टोर में काम करती थी, उसने अपने ही प्रेमी को पहले अपने घर बुलाया, उसके बाद उसनेउसकी आँखों पर पट्टी बांधी, उसे एक कुर्सी से बांध दिया, और उसपर केरोसीन डालकर उसे ज़िंदा जला दिया. इस खबर को जानने के बाद हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे. 

पुलिस ने दी जानकारी

बता दें कि इस सनसनी भरी अपराध को लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला, प्रेरणा 27 साल की थी और मृतक प्रेमी किरण भी 27 साल का ही था, पुलिस ने आगे बताया कि ये दोनों पिछले एक साल से एक रिश्ते में थे. दोनों एक वोडाफोन स्टोर में काम करते थे. हालाँकि, हाल के दिनों में उनके रिश्ते में खटास आ गई थी. प्रेरणा को शिकायत थी कि किरण उसे नज़रअंदाज़ कर रहा है और उससे शादी करने से भी मना कर रहा है.

Ashok Kharat की कार्बन कॉपी! 20 नाबालिग लड़कियों की बनाई प्राइवेट वीडियो; प्यार के जाल में फंसा कर किया बड़ा कांड

प्रेमी को ऐसे जलाया जिंदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये भयानक घटना मंगलवार दोपहर को हुई. प्रेरणा ने किरण को दक्षिण बेंगलुरु के अंजनपुरा स्थित अपने घर बुलाया. उस समय वो घर पर अकेली थी. थोड़ी देर बातचीत करने के बाद, प्रेरणा ने किरण की आँखों पर पट्टी बांधी और उसे एक कुर्सी पर बिठाकर बांधना शुरू कर दिया. जब किरण ने इस पर ऐतराज़ जताया, तो उसने दावा किया कि ये प्रोपोज़ करने का एक नया चलन है जो आजकल पश्चिमी देशों में काफी फेमस है.

कुर्सी से बंधे और आँखों पर पट्टी बंधे किरण को ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि उसका कितना भयानक अंत होने वाला है. उसी पल, प्रेरणा पेट्रोल और केरोसिन का एक मिश्रण लेकर लौटी, जिसे उसने पहले से ही तैयार कर रखा था; उसने उस ज्वलनशील तरल पदार्थ को किरण पर उड़ेल दिया और उसे आग लगा दी. बताया जा रहा है कि उसने इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया.

Pookie Moment! फिर वायरल हुआ Hardik-Mahieka का रोमांटिक वीडियो; फैंस हुए दीवाने

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST