Live TV
Search
Home > क्राइम > गर्भवती पत्नी को मनाने की कोशिश हुई नाकाम, मायके से नहीं आई, तो BJP नेता के बेटे ने खत्म की जिंदगी

गर्भवती पत्नी को मनाने की कोशिश हुई नाकाम, मायके से नहीं आई, तो BJP नेता के बेटे ने खत्म की जिंदगी

पत्नी के मायके जाने और वापस लौटने से इनकार करने पर पति नीरज इस कदर टूट गया कि उसने मौत को गले लगा लिया. उसने मरने से पहले पत्नी को फोन पर कहा कि मैंने कभी तुम्हें थप्पड़ भी नहीं मारा और तुम...

Written By:
Last Updated: August 10, 2026 17:22:22 IST

Mobile Ads 1x1

Baghpat Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बागपत में पत्नी का पति से दूर जाना, इस कदर हावी हो गया कि पति ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली. इससे पहले उसने एक भावुक नोट भी छोड़ा है. दरअसल, पत्नी के मायके जाने और वापस लौटने से इनकार करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि बीजेपी नेता के बेटे ने अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर दी. वो अपनी पत्नी को लेने के लिए उसके मायके गया था लेकिन पत्नी ने आने से इनकार कर दिया. इससे दुखी होकर पति ने ऐसा कदम उठाया.

शादी के बाद से हो रहे थे झगड़े

बता दें कि ये मामला बागपत के देशराज मोहल्ले का है,, जहां बीजेपी नेता सहदेव के बेटे नीरज की शादी बागपत के ही गौरीपुर गांव निवासी युवती से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे. आए दिन दोनों के बीच बहस होती थी. इसी बीच नीरज की गर्भवती पत्नी कुछ समय पहले नाराज होकर मायके चली गई और वहीं रहने लगी. नीरज पत्नी को मायके बुला रहा था लेकिन वो वापस नहीं आई.

बयां किया दर्द

दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस में शिकायत दे दी. परिजनों के आरोप के बाद नीरज को पुलिस ले गई. इस दौरान भी नीरज अपनी पत्नी को वापस लाने की बात कहता रहा लेकिन उसकी पत्नी राजी नहीं हुई. नीरज ने बाहर आकर उससे फोन पर बातचीत कर उसे वापस आने को कहा लेकिन पत्नी नहीं मानी, तो वो परेशान हो गया. नीरज ने बातचीत करते हुए अपना दर्द बयां किया और कहा कि आज तक मैंने तुम्हें कभी एक थप्पड़ तक नहीं मारा. 

नीरज ने लगाई फांसी

वहीं उसके परिजनों का कहना है कि नीरज दोनों के बीच की दूरियों को खत्म करना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद नीरज ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर आत्महत्या कर ली. जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला और आवाज देने के बावजूद नीरज कुछ नहीं बोला, तो घरवालों  ने खिड़की से अंदर देखा. नीरज पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई. पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नीरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

MORE NEWS