Delhi Murder Case: दिल्ली की अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली में लड़की की हत्या करने से पहले आरोपी ने अलवर में शादीशुदा महिला के साथ रेप किया था.
दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले अलवर में शादीशुदा महिला के साथ किया रेप
Delhi Murder Case: दिल्ली (Delhi News) के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में बहुत ही बड़ा खुलासा सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज और हाई प्रोफाइल केस के आरोपी की पहचान हो गई है. जो कि अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र का राहुल है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने दिल्ली में हत्या करने से कुछ घंटे पहले अपने गांव में पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.
अलवर पुलिस ने दुष्कर्म के इस मामले में पीड़िता के पति की शिकायत पर रेप का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले अलवर में दुष्कर्म की वारदात को अजांम दिया और फिर दिल्ली आकर हत्या की घटना को अंजाम दिया.
इस मामले में दिल्ली पुलिस की चार टीमें और अलवार पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुटी थीं. आरोपी को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है. वह एक होटल में रुका हुआ था. आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद कपड़े और जूते में खून लगने की वजह से उसे बदल लिया था. इसके बाद उसने घर में रखे दूसरे पैंट और जूते पहन लिए और अपने खून से सने कपड़े और जूते को वहीं क्राइम सीन पर छोड़कर फरार हो गया था.
पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपी राहुल ने हत्या के बाद घर में लूटपाट की भी घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने सामान बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल को ऑनलाइन गेम खेलने की आदत थी. इसी वजह से वह कर्ज में था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस बिल्डिंग में लड़की की हत्या हुई है वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी. हर फ्लोर और लिफ्ट पर लॉक लगे हुए थे और पूरे परिसर में सीसीटीवी कवरेज मौजूद था. मृतका के घर तक पहुंचने के लिए कम से कम चार लॉक खोलने पड़ते थे, जिनमें तीन पासकोड से और एक चाबी से खुलता था.
इस मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी यह भी सामने आ रही है कि आरोपी पहले यहां काम कर चुका था, इसलिए उसे पासकोड की जानकारी थी और आशंका है कि उसे स्पेयर चाबी की जगह भी पता थी. घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले. परिवार का कहना है कि लौटने पर बेटी खून से लथपथ मिली, उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था जिससे काफी खून बहा गया था.
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…