<
Categories: Education

UP Board Result 2026 Date Announced: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट upmsp.edu.in पर कल! ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

UP Board Result 2026 Date Announced: उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कल जारी हो सकता है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इन लिंकों upmsp.edu.in और upresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

UP Board Result 2026 Date Announced: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आखिरकार UP बोर्ड रिजल्ट 2026 की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर आसानी से चेक कर सकेंगे. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी न हो.

इस वर्ष UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चली थीं. पूरे राज्य में लगभग 8000 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की गईं. इस बार कुल 53,37,778 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है.
इनमें से 27,61,696 छात्र कक्षा 10वीं के और 25,76,082 छात्र कक्षा 12वीं के थे. इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का एक साथ परीक्षा देना और फिर रिजल्ट का इंतजार करना, हर साल इस प्रक्रिया को बेहद महत्वपूर्ण बना देता है.

UP Board Result 2026 ऐसे करें चेक

UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “UP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें.
अब रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें.

ऑनलाइन मार्कशीट में क्या होगा शामिल?

ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट में छात्रों को विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास/फेल स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. हालांकि, यह एक अस्थाई मार्कशीट होती है. असली और आधिकारिक मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगी.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

अगर पिछले साल के प्रदर्शन की बात करें, तो 2025 में UP बोर्ड के रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे. उस वर्ष कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा था, जबकि कक्षा 12 में 81.15% छात्र सफल हुए थे. यह भी देखा गया था कि छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया था और इस साल भी ऐसे ही रुझान देखने की उम्मीद की जा रही है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST