<

Who is Chamari Athapaththu: 5 रन देकर 7 विकेट और हैट्रिक! जानिए कौन हैं चमारी अटापट्टू, जिन्होंने एशिया कप में रचा इतिहास

Asia Cup 2026 | Chamari Athapaththu World Records: महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने 5 रन देकर 7 विकेट और हैट्रिक लेकर रचा इतिहास. जानिए कौन हैं यह धाकड़ खिलाड़ी.

Chamari Athapaththu World Records: महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने अपनी घातक गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. 2 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चमारी बल्ले से तो सिर्फ 9 रन ही बना सकीं, लेकिन गेंद से उन्होंने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. उन्होंने 3.3 ओवर में महज 5 रन देकर 7 विकेट झटके और साथ ही एक शानदार हैट्रिक भी पूरी की. महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली वह दुनिया की छठी गेंदबाज बन गई हैं.

चमारी अटापट्टू का ऐतिहासिक कीर्तिमान(Who is Chamari Athapaththu)

चमारी अटापट्टू श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हैं. हालांकि उन्हें मुख्य रूप से उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस मैच में उन्होंने गेंद से वह कारनामा कर दिखाया जो आज तक आईसीसी के किसी पूर्ण सदस्य देश की महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई थी.

आईसीसी के फुल मेंबर देशों में चमारी अटापट्टू पहली ऐसी गेंदबाज हैं, जिन्होंने महिला टी20 मैच की एक पारी में 7 विकेट लिए हैं. महिला टी20 में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड ब्राजील की लॉरा कार्डोसो के नाम है, जिन्होंने इसी साल 9 विकेट चटकाए थे.

श्रीलंका के लिए पहली हैट्रिक

चमारी अटापट्टू ने इंडोनेशिया की पारी के 19वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की. यह श्रीलंका के महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास की पहली हैट्रिक है. इसके साथ ही, अटापट्टू के अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में यह पहला मौका है जब उन्होंने किसी मैच में 5 या उससे ज्यादा विकेट (फाइव विकेट हॉल) हासिल किए हैं.

चमारी अटापट्टू के नाम दर्ज हुए ये 3 बड़े रिकॉर्ड्स

  1. 3.3 ओवर में 5 रन देकर 7 विकेट. यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से किसी भी गेंदबाज का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.
  2. श्रीलंका महिला क्रिकेट इतिहास में अटापट्टू से पहले किसी भी गेंदबाज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक नहीं ली थी.
  3. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चमारी अटापट्टू अब श्रीलंका के लिए दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. उनके नाम अब 85 विकेट दर्ज हो चुके हैं और वह सिर्फ इनोका रणवीरा (97 विकेट) से पीछे हैं.

मैच का हाल

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए थे. जवाब में 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडोनेशिया की पूरी टीम अटापट्टू की खतरनाक गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 49 रनों पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका ने यह मैच 75 रनों के बड़े अंतर से जीतकर ग्रुप-बी की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST