Son Killed Father: देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे सुनील ने बुजुर्ग पिता रामअवतार राय की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी, आरोपी फरार चल रहा है.
शराब के नशे में पिता से मांगे पैसे, इनकार पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
Son Killed Father: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
मृतक की पहचान वृद्ध रामअवतार राय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उनके बेटे सुनील उर्फ सत्तू राय ने शुक्रवार देर शाम पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. उसने कहा- ‘पापा! पैसे दो मुझे शराब पीनी है.’ जब राम अवतार राय ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया तो सुनील गुस्से से आगबबूला हो गया. पहले गाली-गलौज और कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते उसने घर में रखे लकड़ी के डंडे से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. सिर पर गहरा वार लगते ही बुजुर्ग खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े.
परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल रामअवतार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची सुरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है.
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी सुनील शराब का लती था और आए दिन शराब के पैसों के लिए घर में झगड़ा और मारपीट करता था. परिवार वाले कई बार उसे समझा चुके थे, लेकिन वह नहीं मानता था. ग्रामीणों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: Delhi Protest: किले में तब्दील अरविंद केजरीवाल का घर, कार्यालय भी सील, AAP ने लगाए ये आरोप
मामले पर सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में सुनील उर्फ सत्तू ने शराब के लिए पैसे मांगने पर इनकार करने पर पिता पर हमला कर दिया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
ये भी पढ़ें: ‘मैं कुंवारों की शादी कराऊंगी…’ महिला सरपंच का चुनाव के लिए अनोखा वादा, VIDEO Viral
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पूजा की शुरुआत होती है. जानें कलश…
T20I Cricket Records: जानें पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल इतिहास के 5 सबसे बड़े सफल रन…
IND VS WI: शुक्रवार को रांची में, वेस्ट इंडीज़ के बैट्समैन ने इंडियन बॉलिंग लाइन-अप…
Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में हैं. वहीं…
Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट…
Delhi Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत…