Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पूजा की शुरुआत होती है. जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, जरूरी सामग्री, आसान पूजा विधि और मां दुर्गा की आराधना के नियम.
11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत घटस्थापना यानी कलश स्थापना से होती है. मान्यता है कि विधि-विधान से कलश स्थापना करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. अगर आप भी नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी सामग्री.
कलश स्थापना के लिए मिट्टी का पात्र, साफ मिट्टी, जौ के बीज, कलश, पानी, गंगाजल, नारियल, आम या अशोक के पत्ते, लाल कपड़ा, कलावा, रोली, अक्षत, फूल, धूप, दीपक, घी और फल-मिठाई तैयार रखें. पूजा शुरू करने से पहले सभी सामग्री एक जगह रख लें, ताकि बीच में परेशानी न हो.
घटस्थापना के लिए साफ और शांत जगह चुनें. जौ में जरूरत के अनुसार पानी डालें और पूजा स्थल को साफ रखें. अगर अखंड ज्योति जलाते हैं, तो उसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. नवरात्रि के नौ दिनों में अपनी परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की पूजा और आरती करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों मां की आराधना करने से भक्तों को सुख, शांति और सकारात्मकता मिलती है.
Son Killed Father: देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर…
T20I Cricket Records: जानें पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल इतिहास के 5 सबसे बड़े सफल रन…
IND VS WI: शुक्रवार को रांची में, वेस्ट इंडीज़ के बैट्समैन ने इंडियन बॉलिंग लाइन-अप…
Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में हैं. वहीं…
Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट…
Delhi Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत…