Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत चुनाव होने वाले हैं. सभी प्रत्याशी जोरों-शोरों से जनता को लुभाने और वोट पाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच अनोखे वादे करने वाली सरपंच पद की दावेदार अनीता सैनी भी चर्चा में हैं. उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो आग की तरह फैल गया. आपने अक्सर प्रत्याशियों से गांव में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सही करने के वादे सुने होंगे लेकिन झाझड़ गांव की सरपंच पद की दावेदार अनीता सैनी ने गांव के कुंवारे लड़कों की शादी कराने का वादा किया है.
शादी ही नहीं, स्पेशल ट्रेन तक का वादा
अनीता सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वे चुनाव में लोगों से सपोर्ट मांग रही हैं. उनका कहना है कि कोई भी चुनाव जीतता है, तो वो गांव का विकास तो कराएगा ही लेकिन अगर वो चुनावी जीत जाती हैं, तो गांव के कुंवारे लड़कों की शादी कराएंगी. उनका कहना है कि जिस किसी लड़के की शादी नहीं हो पा रही है, वे उसकी शादी के लिए दुल्हन ढूंढने और शादी कराने की हर संभव कोशिश करेंगी. इतना ही नहीं अगर जरूरत पड़ती है, तो वे बारात ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेन लगवाने तक की कोशिश करेंगी.
राजस्थान के झुंझुनूं जनपद की निवासी अनीता सैनी ने सरपंच का चुनाव जीत गईं तो, युवाओं की शादी करायेंगी… https://t.co/61OnIR2LQa
— Gautam Sandesh (@atgautamsandesh) October 9, 2026
चुनाव प्रचार का अनोखा मुद्दा
अनीता का ये वीडियो चर्चा में है. इसने चुनाव प्रचार को एक अलग मुद्दा दे दिया है. जहां दूसरे प्रत्याशी विकास कार्य कराने के वादे कर रहे हैं और लोगों के पास जाकर उन मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं. वहीं अनीता सैनी विकास कार्यों के साथ ही कुंवारे लड़कों की शादी कराने की बाद कर रही हैं.
राजस्थान और हरियाणा में शादी की मुश्किल
बता दें कि राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में युवाओं की शादी में मुश्किलें आने की बातें अक्सर सामने आती रही हैं. कई मामलों में सामने आया है कि राजस्थान और हरियाणा के लोग दूसरे राज्यों की लड़कियों से शादी करते हैं. वहीं कुछ मामलों में उन्हें खरीदकर लाने और शोषण करने की भा खबरें सामने आई हैं.
ये भी पढ़ें: Delhi Protest: अभिजीत दिपके हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी किया गया डिटेन; दिल्ली में हाई अलर्ट