devar bhabhi Affair: बिहार के पटना में एक महिला अपने और अपनी सात साल की बेटी के लिए न्याय मांग रही है। उसके देवर ने उसका यौन शोषण किया। ससुराल वालों के कहने पर वह चुप रही।
bihar crime news
Devar-Bhabhi News: बिहार से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है दरअसल यहाँ२ . तीन बच्चों की विधवा माँ अपने और अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही है. दरअसल, यहां 36 साल की महिला के पति की 2023 में मौत हो गई थी. जिसके बाद, उनके तीन बच्चों की ज़िम्मेदारी मृतक की पत्नी पर आ गई. जिसके बाद महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जो हैरान कर देने वाला था. महिला का आरोप है कि एक युवक उसका रिश्तेदार है, जो रिश्ते में उसका देवर लगता है. एक रात, जब वो अपने बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थी, तो उसका देवर अचानक आया और उसके प्राइवेट पार्ट को छूने लगा. महिला ने विरोध किया, जिसके बाद देवर वहां से चला गया.
इस घटना के बाद महिला ने सुबह यह बात अपने ससुर और सास को बताई. घिनौनी हरकत बताने के बाद सास-ससुर ने इसे मजाक समझा. बहू के बताने पर उन्होंने कहा कि यह सब देवर और भाभी के बीच चलता रहा है. एक अगस्त को महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई. आरोप है कि पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. महिला ने मामले को दबा भी दिया. लेकिन इससे देवर का हौसला और बढ़ गया. वो फिर से उसके साथ रोज गंदी हरकतें करने लगा. पीड़िता ने इसे लेकर कहा कि मैं यह सोचकर समझौता करती रही कि मुझे यहीं रहकर अपने बच्चों की परवरिश करनी है. इसीलिए कड़वी गोली निगलती रही.
इसके बाद पीड़िता ने कहा कि एक हफ़्ते पहले, मेरी सात साल की बेटी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती. मेरे किरायेदार ने मेरी मासूम सात साल की बेटी के गुप्तांगों की तस्वीर खींच ली. मैं उस समय घर पर नहीं थी. मेरा बेटा बीमार था और उसे अस्पताल ले गई थी. मेरी मौसी हमारे घर के बाहर पानी भर रही थीं. उन्होंने किरायेदार को मेरी बेटी के साथ बेवजह मारपीट करते देखा. फिर उन्होंने मुझे पूरी कहानी बताई.
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को दो…
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…