<
Categories: क्राइम

घोर कलियुग! 31 छात्रों ने नहीं छुए पैर तो महिला टीचर ने दी ऐसी सजा, जान कांप उठेगी रूह

school Crime News: ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है, दरअसल, यहां के एक विद्यालय की एक शिक्षिका ने प्रार्थना के बाद उसके पैर न छूने पर 31 छात्रों की छड़ी से पिटाई कर दी।

Odisha Crime News: मयूरभंज जिले के एक सरकारी स्कूल में हुई घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां एक महिला शिक्षिका ने केवल इस वजह से 31 छात्रों को बुरी तरह पीट दिया क्योंकि उन्होंने सुबह की प्रार्थना सभा के बाद उनके पैर नहीं छुए। यह मामला बाईसिंगा थाना क्षेत्र के खांडदेउला सरकारी अपर प्राइमरी स्कूल का है। आरोप है कि सहायक शिक्षिका सुकांति कर ने कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को बांस की छड़ी से पीटा।

जानिए पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार सुबह स्कूल में हमेशा की तरह प्रार्थना सभा हुई थी। स्कूल की परंपरा के मुताबिक, बच्चे प्रार्थना के बाद शिक्षकों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन उस दिन सुकांति कर समय पर नहीं पहुंच पाईं और जब वो आईं, तब तक बच्चे वहां से जा चुके थे। इसी बात से नाराज़ होकर उन्होंने छात्रों को दोबारा बुलाया और कथित तौर पर उन्हें लाइन में खड़ा कर पिटाई की। इस घटना में एक छात्र का हाथ टूट गया जबकि एक छात्रा बेहोश हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

टीचर की गई नौकरी

घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक पूर्णचंद्र ओझा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बिप्लव कर, क्लस्टर रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर देबाशीष साहू और स्कूल प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि बच्चों के साथ शारीरिक दंड दिया गया, जो कानून के खिलाफ है।जांच पूरी होने के बाद, शिक्षा विभाग ने सुकांति कर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभाग ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रशासन ने बच्चों के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है और आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST