PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कई काम ऐसे किए हैं जो देश में आज से पहले कभी नहीं हुए. आइये जान लेते हैं वो कौन-कौन से काम हैं.
pm modi news
PM Modi Birthday: आज भारत देश के लिए बेहद खास दिन है क्योंकि आज उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है और पूरा देश उनका जन्मदिन मना रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था. वो पिछले 11 सालों से प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले वो 13 साल मुख्यमंत्री पद पर कायम रहे. इस दौरान केंद्र सरकार ने कई ऐसे काम किए हैं जो उनसे पहले किसी भी सरकार ने नहीं किए हैं. आइये जान लेते हैं वो कौन से काम हैं जो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही किए?
तीन तलाक कानून, जिसे मुस्लिम महिला अधिनियम, 2019 के नाम से भी जाना जाता है, ये कानून भारत का एक ऐतिहासिक कानून बन गया है जिसने तीन तलाक था पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस कानून के चलते, कोई मुस्लिम पुरुष अपनी पत्नी को मौखिक, लिखित या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लगातार तीन बार “तलाक” कहकर तुरंत तलाक नहीं दे सकता. इस प्रथा का अंत भी PM Modi ने ही किया है. इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने भारत में ऐसा नहीं किया था. ये ऐसी सरकार है जिसने पहली बार तीन तलाक को अपराध घोषित किया.
खास बात ये है कि अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ और इसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था. राम मंदिर का उद्घाटन करने का मौका किसी और को नहीं बल्कि भाग्यशाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही मिला था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समारोह के दौरान, रामलला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रेडियो कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी. यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है. इसका उद्देश्य जनता से सीधा संवाद करना, विचारों का आदान-प्रदान करना और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करना है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आकाशवाणी, दूरदर्शन और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर ये कार्येक्रम उपलब्ध हैं, बाकी नरेन्द्र मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पहली बार ये कदम उठाया और जनता से सीधा संवाद बनाने का प्रयास किया.
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…
Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को दो…
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…