<
Categories: क्राइम

Video: मास्टर जी का दिमाग हिला क्या? बच्चे के गंजे सिर को बना दिया तबला, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Etawah Viral Video: इटावा के स्कूल में टीचर ने मासूम बच्चे के गंजे सिर पर तबले की तरह थाप लगाई. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया.

Etawah Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय एक शिक्षक ने मासूम छात्र के गंजे सिर पर तबले की तरह थाप लगानी शुरू कर दी. इस दौरान कक्षा में मौजूद दूसरे बच्चे हंसते नजर आए. हैरानी की बात यह है कि शिक्षक ने अपनी इस हरकत का वीडियो खुद ही फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

बच्चे के सिर पर बजाने लगा तबला

यह मामला इटावा जिले के सैफई ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरौली का है. यहां तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर कक्षा में मौजूद थे. इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसे बच्चे पर पड़ी, जिसके सिर के बाल कटे हुए थे और सिर लगभग गंजा था. आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे के सिर को तबले की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. वह उसके सिर पर हाथों से थाप देने लगे. इस दौरान कक्षा में मौजूद दूसरे बच्चे हंसते रहे. जिस कक्षा में बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए थी, वहां यह हरकत चर्चा का विषय बन गई.

टीचर ने खुद फेसबुक पर पोस्ट किया वीडियो

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि शिक्षक ने अपनी इस हरकत का वीडियो खुद ही अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो को लेकर लोगों ने शिक्षक के व्यवहार पर सवाल उठाए. एक शिक्षक से बच्चों को पढ़ाने और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की उम्मीद की जाती है. ऐसे में मासूम छात्र के साथ इस तरह का बर्ताव सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया.

वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद मामला इटावा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के संज्ञान में पहुंचा. अधिकारियों ने शिक्षक की इस हरकत को अनुशासनहीनता और पद की मर्यादा के खिलाफ माना. इसके बाद दिनेश कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh Crime: अंधेरी रात में…मां-बेटी को भी नहीं छोड़ा, पुलिसकर्मी के परिवार पर टूटा कहर; कोर्ट ने दी फांसी की सजा

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

शिक्षा विभाग के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद शिक्षक के खिलाफ आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल बच्चे के सिर पर थाप लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: कन्फर्म, RAC या वेटिंग टिकट कौन तय करता है? रेलवे के इस सिस्टम का ऐसे चलता है पूरा खेल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

कुंभ राशिफल 10 अक्टूबर 2026: कल का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल

Kal Ka Kumbh Rashifal: 10 अक्टूबर 2026 को कुंभ राशि के जातकों को नौकरी और…

Last Updated: October 9, 2026 12:47:14 IST

Delhi Protest: आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे 57 मेट्रो स्टेशन, जारी किया गया नाम; देखें लिस्ट

Delhi 57 Metro Stations Closed for Protest:दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के जॉइंट कमिश्नर रजनीश…

Last Updated: October 9, 2026 12:45:27 IST

Niti Taylor On Casting Couch: ‘मेरे साथ सोना…’, डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन कांप गईं नीति टेलर, मां को किया फोन

Niti Taylor On Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने खुलासा किया कि साउथ के…

Last Updated: October 9, 2026 12:32:16 IST

Odisha News: एम्बुलेंस के अंदर सिलेंडर से लीक हुई ऑक्सीजन से हुआ विस्फोट, 40 फीट दूर तक उड़ गई छत, 1 की मौत, 2 घायल

Ambulance Fire: ओडिशा के मयूरभंज जिले के उदाला कॉलेज में एक निजी एम्बुलेंस के अंदर…

Last Updated: October 9, 2026 12:46:42 IST

Team India Injury Crisis: 32 बड़े क्रिकेटरों को कराना पड़ा रिहैब, BCCI ने CoE का बजट बढ़ाकर ₹127 करोड़ किया

BCCI Centre of Excellence की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक…

Last Updated: October 9, 2026 12:02:45 IST

IND vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले फैंस को बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए 2 स्टार खिलाड़ी

IND VS WI: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने घोषणा की है कि मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट…

Last Updated: October 9, 2026 11:58:58 IST