Etawah Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय एक शिक्षक ने मासूम छात्र के गंजे सिर पर तबले की तरह थाप लगानी शुरू कर दी. इस दौरान कक्षा में मौजूद दूसरे बच्चे हंसते नजर आए. हैरानी की बात यह है कि शिक्षक ने अपनी इस हरकत का वीडियो खुद ही फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.
बच्चे के सिर पर बजाने लगा तबला
यह मामला इटावा जिले के सैफई ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरौली का है. यहां तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर कक्षा में मौजूद थे. इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसे बच्चे पर पड़ी, जिसके सिर के बाल कटे हुए थे और सिर लगभग गंजा था. आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे के सिर को तबले की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. वह उसके सिर पर हाथों से थाप देने लगे. इस दौरान कक्षा में मौजूद दूसरे बच्चे हंसते रहे. जिस कक्षा में बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए थी, वहां यह हरकत चर्चा का विषय बन गई.
टीचर ने खुद फेसबुक पर पोस्ट किया वीडियो
इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि शिक्षक ने अपनी इस हरकत का वीडियो खुद ही अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो को लेकर लोगों ने शिक्षक के व्यवहार पर सवाल उठाए. एक शिक्षक से बच्चों को पढ़ाने और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की उम्मीद की जाती है. ऐसे में मासूम छात्र के साथ इस तरह का बर्ताव सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया.
इटावा: ये सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार हैं। इनकी करतूत देखिए…मास्टर साहब क्लासरूम में एक छात्र की गंजी खोपड़ी का इस्तेमाल तबले की तरह कर रहे हैं। मास्टर साहब की एक्टिंग पर नासमझ छात्र छात्राएं ठहाका लगा रही हैं। #Etawah #principal #School https://t.co/5oP2ulRq8i
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) October 9, 2026
वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद मामला इटावा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के संज्ञान में पहुंचा. अधिकारियों ने शिक्षक की इस हरकत को अनुशासनहीनता और पद की मर्यादा के खिलाफ माना. इसके बाद दिनेश कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
शिक्षा विभाग के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद शिक्षक के खिलाफ आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल बच्चे के सिर पर थाप लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: कन्फर्म, RAC या वेटिंग टिकट कौन तय करता है? रेलवे के इस सिस्टम का ऐसे चलता है पूरा खेल