UP Crime News: फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में दो युवतियों को एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. शिकायत के मुताबिक, एक युवती की सहेली और उसके भाई ने नौकरी का झांसा देकर दोनों से पांच लाख रुपये और दस्तावेज लिए. युवक पर एक युवती से दुष्कर्म और दोबारा जबरदस्ती की कोशिश का भी आरोप है. दोनों को चित्रकूट के भैरवकुटी आश्रम में छोड़ दिया गया था. पुलिस ने आरोपी भाई बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
समलैंगिक रिश्ते का राज खुलने पर ब्लैकमेलिंग
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआई तकनीक के कथित दुरुपयोग और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने अपनी सहेली और उसके भाई पर निजी रिश्ते की जानकारी का फायदा उठाकर उसे और उसकी दूसरी दोस्त को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने दोनों युवतियों की एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी. इसी दबाव में उनसे पांच लाख रुपये लिए गए. इतना ही नहीं, एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म और दोबारा शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी भाई बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. शिकायत करने वाली युवती के मुताबिक, करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दूसरे शहर में रहने वाली एक युवती से बातचीत शुरू हुई थी. धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए. युवती ने अपने इस रिश्ते की जानकारी गांव में रहने वाली एक सहेली को दी. आरोप है कि सहेली ने यह बात अपने भाई नंदलाल को बता दी. इसके बाद नंदलाल ने कथित तौर पर दोनों युवतियों की एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो तैयार किए. इन्हें इंटरनेट पर प्रसारित करने और परिवार तक पहुंचाने की धमकी देकर उन पर दबाव बनाया जाने लगा. शिकायत के अनुसार, निजी रिश्ते की जानकारी को हथियार बनाकर दोनों युवतियों को ब्लैकमेल किया गया.
इसी बीच गाजीपुर की युवती के परिजनों ने उसकी शादी 25 नवंबर को तय कर दी थी. आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर सहेली और उसके भाई ने युवती को शादी में मदद करने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया. 17 अक्टूबर को सहेली अपने भाई के साथ युवती को फतेहपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल लेकर पहुंची. वहां दूसरी युवती भी आ गई. शिकायत के मुताबिक, होटल में नंदलाल ने गाजीपुर की युवती के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद दोनों युवतियों के आपसी सहमति से साथ रहने से संबंधित एक अनुबंध पत्र तैयार कराया गया. नौकरी दिलाने का भरोसा देकर दोनों से पांच लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज ले लिए गए. आरोप है कि इसके बाद उनके मोबाइल के सिम कार्ड तोड़ दिए गए, ताकि वे आसानी से अपने परिवार से संपर्क न कर सकें.
आरोपियों ने दोनों युवतियों को चित्रकूट जिले के भरतकूप इलाके में जंगल के पास स्थित भैरवकुटी आश्रम में छोड़ दिया. करीब 10 दिन बाद आश्रम के संत ने नंदलाल को फोन करके वहां बुलाया. युवतियों ने जब उससे नौकरी के बारे में पूछा तो उसने उन्हें आश्वासन दिया. शिकायत के अनुसार, इसी दौरान उसने एक युवती के साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. युवती के शोर मचाने पर वह वहां से भाग निकला. इसके बाद दोनों युवतियों ने आश्रम के संत को पूरी बात बताई. दूसरे शहर से आई युवती ने संत के मोबाइल से अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई. परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने फतेहपुर के गाजीपुर थाने से बात की और स्थानीय पुलिस दोनों युवतियों को आश्रम से वापस लेकर आई.
पुलिस ने आरोपी नंदलाल और उसकी बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फतेहपुर के सीओ जाफरगंज अवनीश कुमार के मुताबिक, मामले में दुष्कर्म के प्रयास, रंगदारी वसूलने, रुपये हड़पने और गंभीर चोट पहुंचाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. गाजीपुर की युवती ने अपनी शिकायत में शारीरिक शोषण की बात भी कही है. पुलिस का कहना है कि युवतियों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद जरूरत के अनुसार धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
Lucknow Panditain Ki Masjid: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी मस्जिद है, जो…
Anant Singh wife Neelam Devi Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की…
Greater Noida Viral Video: बिसरख गांव में बाइक खड़ी करने पर झगड़ा हुआ, इस दौरान…
Ballia Honey Trap Case: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सुर्खियां बटोर रहा…
Jammu Kashmir Encounter: दरअसल हाल ही में कुलगाम में एक टेररिस्ट हमला हुआ था, जिसमें…
Syed Mushtaq Ali Trophy 2026-27: रजत पाटीदार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के…