Lucknow Panditain Ki Masjid: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी मस्जिद है, जो पंडिताइन ने बनवाई थी और इस मस्जिद में महिलाएं नमाज पढ़ने जा सकती हैं. इसे दोस्ती की मिसाल कहा जाता है.
दोस्ती की मिसाल है लखनऊ की पंडिताइन की मस्जिद
Lucknow Panditain Ki Masjid: उत्तर प्रदेश की पहचान सिर्फ उसके ऐतिहासिक किलों, मंदिरों और नवाबी इमारतों तक सीमित नहीं है. यहां की मिट्टी में गंगा-जमुनी तहजीब की ऐसी कहानियां भी दफन हैं, जो आज के दौर में भी भाईचारे और आपसी मोहब्बत का संदेश देती हैं. लखनऊ के अमीनाबाद में मौजूद ‘पंडिताइन की मस्जिद’ ऐसी ही एक अनोखी मिसाल है. करीब 300 साल पुरानी बताई जाने वाली इस मस्जिद की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही खूबसूरत भी…
अमीनाबाद टैक्सी स्टैंड के सामने स्थित इस मस्जिद को लेकर इतिहासकारों के बीच अलग-अलग मान्यताएं हैं. स्थानीय इतिहासकार रौशन तक़ी के मुताबिक, अवध के छठे नवाब सआदत अली खान की मां बेगम आलिया की एक ब्राह्मण महिला से गहरी दोस्ती थी. इस महिला को अमीनाबाद और आसपास का इलाका दिया गया था, जिसे कभी ‘पंडिताइन का बाग’ कहा जाता था. बताया जाता है कि अपनी दोस्ती निभाने के लिए उस महिला ने बेगम आलिया के लिए इसी इलाके में मस्जिद बनवाई. तभी से यह इमारत ‘पंडिताइन की मस्जिद’ के नाम से मशहूर हो गई.
हालांकि, इतिहासकार रवि भट्ट इस कहानी को थोड़ा अलग तरीके से बताते हैं. उनके अनुसार, अवध के पहले नवाब सआदत खान की पत्नी खदीजा खानम की दोस्त जय कुंवर नाम की एक ब्राह्मण महिला थीं. उन्होंने खदीजा खानम के कहने पर मस्जिद का निर्माण कराया था. बाद में जय कुंवर ने इस्लाम धर्म अपना लिया लेकिन मस्जिद का पुराना नाम बरकरार रहा.
इस मस्जिद की खूबसूरती इसकी बनावट में भी दिखाई देती है. पुराने लखौरी ईंटों और चूने-सुर्खी के गारे से बनी इस इमारत में अवधी वास्तुकला की झलक मिलती है. इसके प्रार्थना कक्ष के बड़े-बड़े मेहराब इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. मस्जिद के एक हिस्से में इमामबाड़ा भी बना हुआ है. इस ऐतिहासिक मस्जिद में आज भी महिलाएं नमाज अदा करती हैं. रमजान के महीने में यहां हर शाम इफ्तार कराया जाता है. 18 रमजान को मौला अली का ताबूत भी उठाया जाता है.
ये भी पढ़ें: डेटिंग ऐप पर हुआ प्यार, शादी की बात आई तो खुला उम्र का राज! हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा ये मामला
Afghanistan Hidden Treasure: अफगानिस्तान की आर्थिक व्यवस्था की जब भी बात आती है, तो उन्हें…
UP Crime News: फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में दो युवतियों को एआई से आपत्तिजनक…
Anant Singh wife Neelam Devi Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की…
Greater Noida Viral Video: बिसरख गांव में बाइक खड़ी करने पर झगड़ा हुआ, इस दौरान…
Ballia Honey Trap Case: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सुर्खियां बटोर रहा…
Jammu Kashmir Encounter: दरअसल हाल ही में कुलगाम में एक टेररिस्ट हमला हुआ था, जिसमें…