Ballia Honey Trap Case: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सुर्खियां बटोर रहा है. यहां एक महिला ने एक दरोगा से फेसबुक पर दोस्ती की. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो गया.
बलिया में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सब इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.
Ballia Honey Trap Case: सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती का अंत इतना दर्दनाक होगा, शायद किसी ने सोचा भी नहीं था. फेसबुक पर बातचीत से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे विवाद और फिर गंभीर आरोपों तक पहुंच गया. उत्तर प्रदेश के बलिया में एक 28 वर्षीय दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक की पत्नी ने एक युवती पर पति को ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया.
बलिया में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दरोगा संदीप कुमार प्रजापति ने शनिवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में रविवार को एक लड़की को गिरफ्तार किया है। दरोगा चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। उनकी फेसबुक के जरिए आरोपी रोली (22) से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि रोली ने दरोगा को अपने जाल में फंसाया और उनसे रुपए ऐंठने लगी। मांग पूरी न होने पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी। दबाव बनाने के लिए वह लगातार धमकियां देती थी। यहां तक कि रोली उनके किराए के मकान पर पहुंचकर भी उन्हें धमकाती थी। मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर चितबड़ागांव थाना क्षेत्र का है।
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) November 15, 2026
मृतक की पहचान संदीप कुमार प्रजापति के रूप में हुई है. वह बलिया के चितबड़ागांव थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. जानकारी के मुताबिक, उनकी मुलाकात रोली नाम की 22 वर्षीय युवती से फेसबुक के जरिए हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत होती थी, लेकिन बाद में उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. बताया जा रहा है कि संदीप पहले से शादीशुदा थे. उनकी पत्नी रागिनी का आरोप है कि जब संदीप ने युवती से दूरी बनाने की कोशिश की तो वह उन पर शादी करने का दबाव बनाने लगी.
संदीप की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवती उनके पति से लगातार पैसों की मांग करती थी. रकम नहीं मिलने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और निजी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी जाती थी. इतना ही नहीं, युवती कई बार उनके किराए के मकान पर पहुंचकर हंगामा भी करती थी. इसी बीच शनिवार शाम संदीप ने सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस मामले में रविवार को एक लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.
Afghanistan Hidden Treasure: अफगानिस्तान की आर्थिक व्यवस्था की जब भी बात आती है, तो उन्हें…
Lucknow Panditain Ki Masjid: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी मस्जिद है, जो…
UP Crime News: फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में दो युवतियों को एआई से आपत्तिजनक…
Anant Singh wife Neelam Devi Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की…
Greater Noida Viral Video: बिसरख गांव में बाइक खड़ी करने पर झगड़ा हुआ, इस दौरान…
Jammu Kashmir Encounter: दरअसल हाल ही में कुलगाम में एक टेररिस्ट हमला हुआ था, जिसमें…