Anant Singh wife Neelam Devi Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी और बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार की तैयारियों के बीच उनकी संपत्ति चर्चा में है. 2025 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की संयुक्त घोषित संपत्ति 100.61 करोड़ रुपये से अधिक है. दिलचस्प बात यह है कि नीलम देवी के नाम 62.72 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि अनंत सिंह के नाम 37.88 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है. परिवार की संपत्तियों में जमीन, व्यावसायिक इमारतें, लग्जरी गाड़ियां, सोना-चांदी और कारोबार में निवेश शामिल हैं. दोनों पर करीब 25.99 करोड़ रुपये की देनदारी भी है.
अनंत सिंह से ज्यादा अमीर हैं पत्नी नीलम देवी
Anant Singh wife Neelam Devi Net Worth: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह इन दिनों बेटी शिवांगी सिंह की शादी और छोटे बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार को लेकर चर्चा में हैं. 25 नवंबर 2026 को पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के पैतृक गांव नदवां में दोनों मांगलिक आयोजन होने हैं. शादी के लिए कई एकड़ जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. इस शाही समारोह के बीच अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की संपत्ति का ब्योरा भी सुर्खियों में है. खास बात यह है कि संपत्ति के मामले में नीलम देवी अपने विधायक पति से काफी आगे हैं. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, दोनों की कुल घोषित संपत्ति 100.61 करोड़ रुपये से अधिक है.
चुनावी हलफनामे के अनुसार, अनंत सिंह के नाम पर 37.88 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है. इसमें 26.66 करोड़ रुपये की चल और 11.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. वहीं, उनकी पत्नी नीलम देवी के नाम पर 62.72 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें 13.07 करोड़ रुपये की चल और 49.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. इस तरह नीलम देवी की घोषित संपत्ति अपने पति से करीब 25 करोड़ रुपये ज्यादा है. दोनों की कुल देनदारी करीब 25.99 करोड़ रुपये है.
अनंत सिंह और नीलम देवी की संपत्तियों में जमीन, व्यावसायिक इमारतों और कारोबार में निवेश का बड़ा हिस्सा है. अनंत सिंह की DARP Construction (JV) में 34.37 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई गई है, जिसका घोषित मूल्य करीब 10.18 करोड़ रुपये है. यह कंपनी पटना के फ्रेजर रोड पर द मॉल नाम का व्यावसायिक परिसर बनाने से जुड़ी है. वहीं, नीलम देवी का नाम राजनंदनी प्रोजेक्ट्स और SSGC कंस्ट्रक्शन से जुड़े निवेश में सामने आता है. चुनावी हलफनामे में दोनों ने कारोबार, कृषि और मकानों से मिलने वाले किराये को आय के स्रोतों में शामिल किया है.
अनंत सिंह के नाम पर टोयोटा लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर और महिंद्रा एक्सयूवी 500 जैसी गाड़ियां दर्ज हैं. इनकी घोषित कीमत करीब 3.23 करोड़ रुपये है. वहीं, नीलम देवी के पास इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार जैसी गाड़ियां हैं. दोनों के पास सोने-चांदी के आभूषण भी हैं. हलफनामे में अनंत सिंह के पास 150 ग्राम सोना और नीलम देवी के पास 701 ग्राम सोने के गहनों का ब्योरा दिया गया है. परिवार के पास घोड़े, हाथी, गाय और भैंस जैसे पशु भी हैं, जिनकी घोषित कीमत करीब 1.90 लाख रुपये बताई गई है.
अचल संपत्ति के मामले में भी परिवार का बड़ा पोर्टफोलियो है. अनंत सिंह के नाम पर करीब 6 करोड़ रुपये की कृषि भूमि, 1.03 करोड़ रुपये की गैर-कृषि जमीन और फ्रेजर रोड स्थित करीब 10 करोड़ रुपये की व्यावसायिक इमारत दर्ज है. वहीं, नीलम देवी के नाम पर करीब 24 करोड़ रुपये की गैर-कृषि जमीन और लगभग 13.90 करोड़ रुपये की व्यावसायिक इमारतें दर्ज हैं. उनके नाम पर पटना के वैष्णवी दयानंद अपार्टमेंट और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में फ्लैट भी है. हलफनामे में गुरुग्राम के सेक्टर-62 में कार्यालय का भी उल्लेख है.
हलफनामे के मुताबिक, अनंत सिंह पर करीब 2.47 करोड़ रुपये और नीलम देवी पर करीब 23.51 करोड़ रुपये की देनदारी है. इस तरह दोनों पर कुल 25.99 करोड़ रुपये का कर्ज दर्ज है. आयकर रिटर्न में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनंत सिंह की आय 39.66 लाख रुपये और नीलम देवी की आय 88.89 लाख रुपये बताई गई है. यानी संपत्ति के साथ-साथ घोषित सालाना आय के मामले में भी नीलम देवी आगे हैं. ये सभी आंकड़े 2025 के चुनाव में दाखिल हलफनामे पर आधारित हैं, न कि उनकी मौजूदा बाजार कीमत का स्वतंत्र आकलन.
Afghanistan Hidden Treasure: अफगानिस्तान की आर्थिक व्यवस्था की जब भी बात आती है, तो उन्हें…
Lucknow Panditain Ki Masjid: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी मस्जिद है, जो…
UP Crime News: फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में दो युवतियों को एआई से आपत्तिजनक…
Greater Noida Viral Video: बिसरख गांव में बाइक खड़ी करने पर झगड़ा हुआ, इस दौरान…
Ballia Honey Trap Case: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सुर्खियां बटोर रहा…
Jammu Kashmir Encounter: दरअसल हाल ही में कुलगाम में एक टेररिस्ट हमला हुआ था, जिसमें…