Gujarat Crime: गुजरात के राजकोट और साबरकांठा में मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़ में मानव तस्करी रैकेट का खुलासा हुआ है.
Gujarat Crime: 2000 रुपये में 2 घंटे के लिए मिलती थी 'दुल्हन', मैरिज ब्यूरो-स्पा सेंटर में रात-दिन होता था 'गंदा काम'
Gujarat Crime: मानव तस्करी (Human Trafficking) को रोकने के लिए देश में तमाम नियम कानून हैं. किसी शख्स की तस्करी करने पर कम से कम 7 वर्ष से लेकर उम्रकैद तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. बाजवूद इसके इन पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पा रही है. ताजा मामला गुजरात के राजकोट और साबरकांठा से जुड़ा है. खूफिया सूचना के आधार पर मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़ में मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं को बचाया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि मैरिज ब्यूरो और स्पा-मसाज सेंटर की आड़ में कई जगहों पर मानव तस्करी का रैकेट चलाया जा रहा है. इस पर गुजरात के राजकोट और साबरकांठा जिलों में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बड़ी कार्रवाई की. इस कड़ी में टीम ने मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर के अलावा किराए के मकान की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार पीड़ित युवतियों को इन चंगुलों से सुरक्षित मुक्त कराया गया है.
गुजरात के राजकोट के कालावड रोड स्थित कॉस्मो कॉम्प्लेक्स की 5वीं मंजिल पर संचालित ‘फ्लोरेंस वेलनेस स्पा सेंटर’ में पुलिस ने डमी ग्राहक के जरिए जाल बिछाया. डमी ग्राहक पहुंचा तो पता चला कि स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर ग्राहकों से 1,000 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाता है. साथ ही ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ के बहाने 2,500 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे थे. मौके से पुलिस ने उदयपुर (राजस्थान) निवासी संचालक गणेश मीणा (23) को दबोच लिया और वहां मौजूद तीन युवतियों को मुक्त कराया.
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले काफी समय से इस तरह की सूचना मिल रही थी कि राजकोट शहर के विराणी चौक स्थित गुरुरक्षा कॉम्प्लेक्स के कार्यालय नंबर 207 में की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है. एएचटीयू की टीम को गुप्त सूचना मिली तो कार्रवाई की तैयारी की गई. प्लानिंग के तहत पुलिस ने पहले एक डमी ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और फिर तुरंत छापेमारी की. जांच में सामने आया कि मैरिज ब्यूरो में ग्राहकों से प्रवेश शुल्क के नाम पर 1000 रुपये वसूले जाते थे. मैरिज के लिए अंदर बुलाया जाता था फिर दफ्तर के अंदर बनाए गए विशेष कमरों में ग्राहकों को लड़कियों के साथ भेजा जाता था. पुलिस ने छापा मारा तो अंदर का नजारा स्तब्ध करने वाला था, क्योंकि लड़के और लड़कियां यहां पर आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने मौके से संचालिका जयश्रीबेन उर्फ मीनाबेन पुजारा (51) और उनके बेटे मीत चेतन पुजारा (22) को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में एक युवती को रेस्क्यू किया गया. यहां पर नकदी व मोबाइल सहित कुल 8,800 रुपये का सामान जब्त किया गया.
साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर-प्रांतिज रोड पर कॉलेज के पास स्थित ‘व्हाइट हाउस’ नामक किराए के मकान में भी मानव तस्करी की सूचना मिली थी. एएचटीयू की टीम ने डमी ग्राहक भेजकर शिकायत की पुष्टि की. छापेमारी में पुलिस ने मौके से 6,000 रुपये जब्त किए. इस दौरान एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला. सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: Bihar News: कौन थे दुलारचंद यादव, जिनकी हत्या के मामले में Anant Singh जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका
यह भी पढ़ें: Bhojpuri Bhabhi Dance: खूबसूरत भाभी ने किया कमरतोड़ डांस, देखने वाले रह गए हैरान; लोग बोले- वन्स मोर
यह भी पढ़ें: गुजरात में बने 2 फुट गहरे गड्ढे में छिपा था ऑस्ट्रेलिया गए पति का राज़ !
Diljit Dosanjh: 30 अक्तूबर को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में कॉन्सर्ट होने वाला…
RK Sinha Death: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर…
Salman Khan Aishwarya Rai Karwa Chauth Photos: करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन ने सलमान-ऐश्वर्या की…
Gujarat Crime: गुजरात के राजकोट और साबरकांठा में मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़…
Male Birth Control Pill: अमेरिकी वैज्ञानिक पुरुषों के लिए अस्थायी गर्भनिरोधक गोली विकसित कर रहे…
Hong Kong Sixes 2026 में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया. शशांक सिंह…