<
Categories: क्राइम

Gujarat Crime: 2000 रुपये में 2 घंटे के लिए मिलती थी ‘दुल्हन’, मैरिज ब्यूरो-स्पा सेंटर में रात-दिन होता था ‘गंदा काम’

Gujarat Crime: गुजरात के राजकोट और साबरकांठा में मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़ में मानव तस्करी रैकेट का खुलासा हुआ है.

Gujarat Crime: मानव तस्करी (Human Trafficking) को रोकने के लिए देश में तमाम नियम कानून हैं. किसी शख्स की तस्करी करने पर कम से कम 7 वर्ष से लेकर उम्रकैद तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. बाजवूद इसके  इन पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पा रही है. ताजा मामला गुजरात के राजकोट और साबरकांठा से जुड़ा है. खूफिया सूचना के आधार पर मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़ में मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं को बचाया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि मैरिज ब्यूरो और स्पा-मसाज सेंटर की आड़ में कई जगहों पर मानव तस्करी का रैकेट चलाया जा रहा है. इस पर गुजरात के राजकोट और साबरकांठा जिलों में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बड़ी कार्रवाई की. इस कड़ी में टीम ने मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर के अलावा किराए के मकान की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार पीड़ित युवतियों को इन चंगुलों से सुरक्षित मुक्त कराया गया है. 

स्पा सेंटर में ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ का खेल

 गुजरात के राजकोट के कालावड रोड स्थित कॉस्मो कॉम्प्लेक्स की 5वीं मंजिल पर संचालित ‘फ्लोरेंस वेलनेस स्पा सेंटर’ में पुलिस ने डमी ग्राहक के जरिए जाल बिछाया. डमी ग्राहक पहुंचा तो पता चला कि स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर ग्राहकों से 1,000 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाता है. साथ ही ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ के बहाने 2,500 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे थे. मौके से पुलिस ने उदयपुर (राजस्थान) निवासी संचालक गणेश मीणा (23) को दबोच लिया और वहां मौजूद तीन युवतियों को मुक्त कराया. 

डमी ग्राहक भेजने पर फंस गए जाल में

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले काफी समय से इस तरह की सूचना मिल रही थी कि राजकोट शहर के विराणी चौक स्थित गुरुरक्षा कॉम्प्लेक्स के कार्यालय नंबर 207 में  की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है. एएचटीयू की टीम को गुप्त सूचना मिली तो कार्रवाई की तैयारी की गई. प्लानिंग के तहत पुलिस ने पहले एक डमी ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और फिर तुरंत छापेमारी की. जांच में सामने आया कि  मैरिज ब्यूरो में ग्राहकों से प्रवेश शुल्क के नाम पर 1000 रुपये वसूले जाते थे. मैरिज के लिए अंदर बुलाया जाता था फिर दफ्तर के अंदर बनाए गए विशेष कमरों में ग्राहकों को लड़कियों के साथ भेजा जाता था. पुलिस ने छापा मारा तो अंदर का नजारा स्तब्ध करने वाला था, क्योंकि लड़के और लड़कियां यहां पर आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने मौके से संचालिका जयश्रीबेन उर्फ मीनाबेन पुजारा (51) और उनके बेटे मीत चेतन पुजारा (22) को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में एक युवती को रेस्क्यू किया गया. यहां पर नकदी व मोबाइल सहित कुल 8,800 रुपये का सामान जब्त किया गया. 

मकान में भी चल रहा था अनैतिक कार्य

साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर-प्रांतिज रोड पर कॉलेज के पास स्थित ‘व्हाइट हाउस’ नामक किराए के मकान में भी मानव तस्करी की सूचना मिली थी. एएचटीयू की टीम ने डमी ग्राहक भेजकर शिकायत की पुष्टि की. छापेमारी में पुलिस ने मौके से 6,000 रुपये जब्त किए. इस दौरान एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला. सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें:  Bihar News: कौन थे दुलारचंद यादव, जिनकी हत्या के मामले में Anant Singh जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

यह भी पढ़ें:  Bhojpuri Bhabhi Dance: खूबसूरत भाभी ने किया कमरतोड़ डांस, देखने वाले रह गए हैरान; लोग बोले- वन्स मोर

यह भी पढ़ें:  गुजरात में बने 2 फुट गहरे गड्ढे में छिपा था ऑस्ट्रेलिया गए पति का राज़ !

 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV
Tags: Gujarat News

Recent Posts

Viral video of the girl: मैं किसी के साथ भागकर नहीं आई, अकेले घर से निकली हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश न करें

Viral video of the girl: जीजा और दीदी का परिवार की ओर से समर्थन किए…

Last Updated: November 19, 2026 23:07:17 IST

Hapur brother and sister missing: हापुड़ से गाजियाबाद परीक्षा देने निकले भाई-बहन लापता, न कॉलेज पहुंचे न घर लौटे, पुलिस तलाश में जुटी

Hapur brother and sister missing: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 20…

Last Updated: November 19, 2026 22:35:00 IST

Lucknow Crime News: लखनऊ में डॉक्टर की सनक! युवती की कार को मारी टक्कर, शिकायत करने पहुंची तो थाने में भी किया हंगामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक डॉक्टर पर युवती का पीछा करने और हजरतगंज इलाके…

Last Updated: November 19, 2026 21:57:14 IST

किसी के हाथ में सिगरेट तो कोई पी रहा था गांजा, कोरबा के स्कूल के छात्रों का वीडियो वायरल, टीसी का नोटिस

Korba school viral video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक…

Last Updated: November 19, 2026 21:13:45 IST

Tunnel Men Series: उत्तराखंड के टनल रेस्क्यू पर बनेगी वेब सीरीज, तब्बू करेंगी OTT डेब्यू, जानें क्या है कहानी

Tabu OTT Debut: तब्बू YRF एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन' से अपना पहला हिंदी…

Last Updated: November 19, 2026 21:00:55 IST