Gujarat Jignesh Murder Mystery: गुजरात के जामनगर में अवैध संबंधों में बाधा बनने पर महिला द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति जिग्नेश की हत्या करने का मामला सामने आया है. पूरी साजिश के तहत जामनगर की युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की. इसके बाद परिवार से कहा कि पति ऑस्ट्रेलिया चला गया है. इसके बाद परिवार के सदस्य निश्चिंत हो गए. जिग्नेश की पत्नी ने परिवार को यह भी बताया था कि ऑस्ट्रेलिया में परमानेंट रेजिडेंसी मिलने के बाद वह भारत लौट आएगा. शक होने पर पुलिस में शिकायत दी गई तो पूरे मामला सामने आ गया.
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को बताया कि 2 वर्ष से अधिक समय से लापता जिग्नेश की कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या कर दी. जांच अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने पहले तो शराब में साइनाइड मिलाकर उसे जहर दिया. मौत के बाद जामनगर के बाहरी इलाके में स्थित फैक्टरी में उसका शव दफना दिया.
2 साल से नहीं था संपर्क में तो हुआ शक
पुलिस के अनुसार, पीड़ित जिग्नेश का परिवार 2 वर्ष से अधिक समय से उसके संपर्क में नहीं था, क्योंकि उसकी पत्नी ने दावा किया था कि वह काम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया चला गया है. आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित के परिवार को बार-बार यह बताकर हत्या की बात छिपाई कि वह काम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया चला गया है. ऑस्ट्रेलिया में परमानेंट रेजिडेंसी मिलने के बाद जिग्नेश वापस लौट आएगा.
पत्नी बार-बार बोलती रही झूठ
यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित के भाई अशोक धर्मेशभाई माधवजीभाई मावड़िया ने 26 जुलाई, 2026 को शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के अनुसार, पीड़ित जिग्नेश का परिवार 2 वर्ष से अधिक समय से उसके संपर्क में नहीं था, क्योंकि उसकी पत्नी ने दावा किया था कि वह काम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया चला गया है.
कॉन्टैक्ट नंबर मांगने पर बनाया बहाना
जब भी परिवार उसकी पत्नी से उसके ठिकाने के बारे में पूछता, तो वह कहती कि वह ऑस्ट्रेलिया चला गया है. इस दौरान परिवार ने जब उसका कॉन्टैक्ट नंबर मांगा, तो उसने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जिस कंपनी में वह काम करता था. वहां फोन कॉल की अनुमति नहीं थी. नतीजतन 2 वर्ष तक उसका और उसके परिवार के बीच कोई संपर्क नहीं हो पाया.
2 साल पहले की थी हत्या
जांच के दौरान जब पुलिस की कार्रवाई की धमकी दी गई तो पत्नी ने आखिरकार मान लिया कि उन्होंने दो साल से भी पहले पति जिग्नेश की हत्या कर दी थी. शिकायत करने वाले ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर की थी.
जांचकर्ताओं ने बताया कि दोनों ने जिग्नेश और नीलेश द्वारा लीज़ पर ली गई एक खाली फैक्टरी के अंदर 12 फुट गहरे गड्ढे में शव को दफनाने से पहले उसकी शराब में साइनाइड मिलाकर उसे खत्म करने की साज़िश रची थी.
खोदाई से सच्चाई सामने आई
असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस ने कहा कि पुलिस की आगे की जांच में पता चला कि पीड़ित की पत्नी पृथ्वी ने अपने प्रेमी नीलेश के साथ मिलकर जिग्नेश की शराब में साइनाइड मिलाकर उसकी हत्या करने की साज़िश रची थी. उन्होंने उसके शव को एक फैक्टरी के अंदर दफना दिया था और उस जगह पर खुदाई का काम अभी चल रहा है.