Hindi News / Crime / Gujarat Domestic Abuse Wearing A Nightgown All Day Fed Up With This Special Demand Of The Husband The Wife Took Such A Step That Even The Police Were Left Helpless

दिनभर नाइटगाउन पहन कर… पति की इस खास डिमांड से तंग आकर पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस के भी हाथ-पाँव फूले!

महिला ने कहा, "मेरे पति हमेशा जोर देते थे कि मैं हमेशा नाइट गाउन पहनूं और जब भी मैं मना करती तो वह और मेरे ससुराल वाले मुझे गालियां देते।"

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज़),Gujarat Domestic Abuse: गुजरात के अहमदाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यहां जुहापुरा की 21 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपने पति पर हर समय नाइट गाउन पहनने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

महिला की शादी मई 2023 में हुई थी. उसने अपने ससुराल वालों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसके ससुराल वाले उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले तय करते हैं कि उसे क्या कपड़े पहनने हैं। वह अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर सकती. वह अपने पति से परेशान होकर ही ससुराल गई थी, लेकिन उसके पति को मनाने की बजाय उन्होंने उसके साथ बदसलूकी की।

‘जैसा कहते हैं वैसा करते रहो’…लड़की के साथ 3 सहकर्मियों ने किया घिनौना काम, कहानी सुनकर कांप गई पुलिसवालों की रूह

‘तू चुप्प रहअ… जादा मुंह मत फाड़अ…’, राबड़ी देवी पर हमले के बाद Rohini acharya ने खोला मोर्चा, CM नीतीश को रगड़ दिया

“वहीँ  तय करता है कि कब सोना है और कब जागना है”

महिला ने बताया कि उसका पति डॉक्टर है, जिसे शादी के बाद से ही शराब पीने की लत लग गई थी। जब महिला उसे शराब पीने से रोकती तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगता। जब महिला ने अपने ससुराल वालों को उसके व्यवहार के बारे में बताया तो उन्होंने भी उसके पति का साथ दिया और उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया। महिला ने यह भी बताया कि उसका पति तय करता था कि उसे कब सोना है और कब जागना है।

नाइटगाउन पहनने के लिए मजबूर

इतना ही नहीं, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अगर वह अपने पति की बात मानने से इनकार करती तो वह गुस्सा हो जाता और उससे लड़ना शुरू कर देता। उसने बताया कि सोने से पहले उसे अपने पति के पैरों की मालिश करनी पड़ती थी। महिला ने कहा, “मेरे पति हमेशा जोर देते थे कि मैं हमेशा नाइट गाउन पहनूं और जब भी मैं मना करती तो वह और मेरे ससुराल वाले मुझे गालियां देते।”

देवर और साली पर भी आरोप

महिला ने अपने देवर और उसकी पत्नी पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि वे उसमें खामियां निकालते रहते हैं और उसके पति को उसके खिलाफ भड़काते रहते हैं। पिछले साल मई में कश्मीर की पारिवारिक यात्रा के बाद स्थिति और खराब हो गई, जिसके बाद महिला अपने माता-पिता के घर लौट आई। उसके परिवार ने सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन पति नहीं माना, जिसके चलते पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

तो ये है विश्व की सबसे पुरानी दाल, जो 30mm की पथरी को भी मोम की तरह गलाने की रखती है क्षमता

Tags:

Accusation on husbandGujarat Domestic Abuse
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue