Hapur Acid Attack: हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि शादी का रिश्ता टूटने से नाराज युवक रात में दीवार फांदकर घर में घुसा और सो रही दोनों बहनों पर तेजाब फेंककर फरार हो गया. दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और मेरठ मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
युवक ने रात में घर में घुसकर दो बहनों पर तेजाब डाला
Hapur Acid Attack: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शादी का रिश्ता टूटने से नाराज एक युवक पर आरोप है कि उसने देर रात घर में घुसकर सो रही दो सगी बहनों पर तेजाब फेंक दिया. हमले में दोनों युवतियां गंभीर रूप से झुलस गईं. उन्हें इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के माधापुर गांव का बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने नामजद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
परिजनों के मुताबिक, परिवार ने अपनी एक बेटी का रिश्ता हापुड़ के आवास विकास क्षेत्र में रहने वाले हर्ष भाटी के साथ तय किया था. कुछ समय बाद परिवार को युवक के नशे की आदत के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद परिजनों ने शादी का रिश्ता खत्म कर दिया. आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद हर्ष भाटी नाराज था. पुलिस अब इसी पहलू को वारदात की वजह मानकर जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि देर रात दोनों बहनें घर में सो रही थीं. इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ. आरोप है कि उसने सो रही दोनों बहनों पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. हमले के बाद दोनों युवतियां बुरी तरह झुलस गईं. उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
घटना की सूचना डायल-112 के जरिए पुलिस को मिली. इसके बाद सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवतियों का मेडिकल कराया. परिजनों की तहरीर में शादी का रिश्ता तय होने और बाद में टूटने की बात बताई गई है. सिंभावली थाना प्रभारी अरविंद चौधरी के मुताबिक, आरोपी हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस को दो युवतियों पर तेजाब डालने की सूचना मिली थी. पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की कथित दूसरी शादी को लेकर दो पक्षों में…
सहारा निवेशकों को अब तक ₹10,037 करोड़ लौटाए गए हैं. 47 लाख से ज्यादा लोगों…
Shubman Gill Umpire Controversy: भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील खारिज…
MP Crime News: हरदा के गोदड़ी गांव में पुरानी रंजिश में मिस्त्री राकेश यादव की…
Mohammed Siraj Career: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के करियर पर खतरा मंडराने लगा…
Aaj Ka Love Rashifal 19 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (19 नवंबर…