Indore MBA Student Rape Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के द्वारकापुरी इलाके में एक चौंकाने वाला सामने आया है. आरोपी छात्र ने पहले तो एमबीए छात्रा को कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी. हैरत की बात यह है कि शव के साथ भी उसने दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं शायद उसे जिंदा करने के लिए टोने-टोटके भी किए. आरोपी का नाम पीयूष धामनोदिया, जो एमबीए छात्रा का क्लास मेट और दोस्त था. वहीं, मीडिया से मुखातिब आरोपी क्लासमेट पीयूष धामनोदिया ने बड़ी ही बेशर्मी से कहा कि उसे अपने कृत्य पर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है.
निर्वस्त्र अवस्था में मिला MBA छात्रा का शव
दुष्कर्म की यह घटना फरवरी के पहले सप्ताह की है, जबकि वारदात का खुलासा 13 फरवरी, 2026 को तब हुआ था जब द्वारकापुरी क्षेत्र में बदबू आने लगी. दरअसल यह बदबू तक अंकल गली तक आने लगी. लोगो ने गौर किया तो यह बदबू एक कमरे से आ रही थी, जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. सामने MBA छात्रा का निर्वस्त्र अवस्था में मिला. पहली नजर में लग रहा था कि दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी.
पहले दुष्कर्म, फिर मारा फिर दुष्कर्म फिर
आरोप है कि एमबीए छात्रा को पीयूष धामनोदिया ने अपने कमरे पर बुलाया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. दरिंदगी के बाद आरोपी ने ही वीडियो कॉलेज के ग्रुप में वायरल कर दिया. इसके बाद फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने मुंबई से धर दबोचा.
किया टोना टोटका भी
पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि छात्रा के शव के साथ अमानवीय कृत्य किया था. कहा जा रहा है कि उसने डेडबॉडी के साथ ही दुष्कर्म किया. इसके बाद कमरे में ताला लगाकर मुंबई भाग गया. यह भी जानकारी सामने आई है कि मुंबई में रहने के दौरान कथित तौर पर छात्रा की आत्मा से संपर्क करने के लिए आरोपी ने टोने-टोटके भी किए.
चूड़ियां और बिंदिया जैसे शृंगार सामग्री भी खरीदी
पता चला है कि मुंबई ने छात्रा को जिंदा करने के लिए यूट्यूब पर आत्मा से बात करने के तरीके खोजे. इसके बाद नाला सोपारा टोना टोटका किया. इस दौरान कुंकुं, हल्दी, चूड़ियां और बिंदिया जैसे शृंगार सामग्री खरीदी. बताया जा रहा है कि छात्रा का आधार कार्ड और अंगूठी उसके पास पहले से थी. आरोपी को लगता था कि टोने-टोटके बाद छात्रा की आत्मा उससे बात करेगी.