Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील पदार्थ डालने और आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आशिक कुरैशी और शफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झांसी में चूहे को रस्सी से बांधकर लगाई आग
Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक जिंदा चूहे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है. यहां कुछ युवकों पर चूहे को रस्सी से बांधकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालने और आग लगाने का आरोप है. घटना का करीब 47 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. यह मामला झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी इलाके का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक चूहे को रस्सी के सहारे लोहे के गेट पर लटकाया गया है. इसके बाद उस पर पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी जाती है. आग की लपटों में घिरा चूहा खुद को बचाने के लिए छटपटाता दिखाई देता है.
वीडियो में दिखाई देता है कि आग लगने के बाद चूहा लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता है. इसी दौरान रस्सी टूट जाती है और वह इधर-उधर भागने लगता है. आरोप है कि मौके पर मौजूद युवक उसे बचाने के बजाय पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे. वीडियो सामने आने के बाद बेजुबान जीव के साथ किए गए इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई. वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई. लोगों ने इसे बेजुबान जीव के साथ क्रूरता बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचने के बाद कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू की.
सीओ सिटी प्रिया सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को एक वीडियो मिला था. इसमें जिंदा चूहे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की घटना दिखाई दे रही थी. पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 319/26 दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, मामले में जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आशिक कुरैशी और शफीक को नामजद किया गया है. चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Shani ki sidhi chaal: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने…
IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…
AAP MLA resigns: पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पटियाला जिले…
Bhopal car theft: भोपाल के जेके रोड स्थित फॉक्सवैगन शोरूम से करीब 23 लाख रुपये…
Ishan Kishan: पांचवें T20I में, इशान किशन ने 32 गेंदों पर 61 रनों की पारी…
UP Extra Marital Affair Case: पति ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से…