Bengaluru Hospital Viral Video: हावेरी अस्पताल में रात घुसे चोरी के आरोपी ने सो रही महिला से छेड़छाड़ की. महिला ने थप्पड़ मारा, लोगों ने पकड़ा, पर वह भाग गया.
Bengaluru Hospital Viral Video: कर्नाटक के हावेरी जिला अस्पताल में मोबाइल चोरी के शक में घूम रहे एक युवक पर अब एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. यह घटना कल रात की है, जो अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हो गई.
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रात करीब 2 बजे अस्पताल के वार्ड में घुसा. उस पर पहले से ही पिछले हफ्ते अस्पताल से कम से कम 10 मोबाइल फोन चोरी करने का शक है.
वार्ड में एक महिला मरीज के बगल में फर्श पर सो रही थी. CCTV फुटेज में देखा गया कि आरोपी ने उसकी चादर खींची और उसके साथ गलत हरकत की. महिला तुरंत जाग गई और शोर मचाया. उसने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को थप्पड़ भी मारा.
Man HARASSES sleeping woman in Indian hospital — NDTV Woman attendant was sleeping on the floor next to a patient when the accused allegedly started touching her inappropriately The same man is also suspected of stealing mobile phones from the hospital https://t.co/PfF9Tso4DO
— RTBreaking (@RT_Breaking_) November 21, 2026
महिला के शोर मचाने पर वार्ड में सो रहे दूसरे लोग भी जाग गए. उन्होंने आरोपी को घेर लिया. एक व्यक्ति ने उसका कॉलर पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन आरोपी ने लोगों को धक्का दिया और वहां से भागने में कामयाब हो गया.
इस घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा है. स्थानीय लोगों ने रात के समय जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. लोगों की मांग है कि आरोपी की जल्द से जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए.
Watch Video : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास बाइक सवार का…
Balaghat Mela Chowmein Food Poisoning: मध्य प्रदेश के बालाघाट में चाउमीन और मंचूरियन खाने से…
Mathura Viral Video: मथुरा में एक जीजा ने अपने दो सालों की घुड़चढ़ी को यादगार…
Milk Price Hike: गोकुल ने दोनों तरह के दूध की कीमतें अलग-अलग बढ़ाई हैं. भैंस…
Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, रविवार (22 नवंबर…
Gold Price Today 22 November 2026: Bullions.co.in के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,520…