Watch Video : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास बाइक सवार का अचानक बाघ से सामना हो गया. दोनों के बीच महज 5 फीट की दूरी रह गई.
Watch Video: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं. यहां ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास एक बाइक सवार का अचानक बाघ से सामना हो गया. दोनों के बीच दूरी इतनी कम थी कि बाइक सवार के पास संभलने तक का मौका नहीं था. इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना चंद्रपुर में ताडोबा टाइगर रिजर्व की ओर जाने वाले पद्मापुर-मोहर्ली मार्ग पर कालापानी इलाके की है. यहां एक बाइक सवार सड़क से गुजर रहा था. तभी अचानक जंगल से निकलकर एक बाघ सड़क पर आ गया. देखते ही देखते बाइक सवार और बाघ आमने-सामने आ गए. दोनों के बीच महज 5 फीट की दूरी रह गई.
🐅 NEVER SEEN BEFORE: ORGINAL REAL VIDEO: खौफनाक मंजर! तू मुझे देख, मैं तुझे देखता हूं… महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ और बाइक सवार के बीच करीब 3 मिनट तक ‘आंख-मिचौली’ का खेल चलता रहा। ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास पद्मापुर से मोहर्ली मार्ग पर कालापानी इलाके में बाघ और बाइक सवार आमने-सामने आ गए। बाइक सवार ने सांसें थामकर खुद को बिल्कुल स्थिर रखा। जरा-सी हलचल भी उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी। सोचिए, उस शख्स पर क्या गुजरी होगी! #Chandrapur #Maharashtra #Tiger
— Indian Observer (@ag_Journalist) November 21, 2026
बाघ को इतने करीब देखकर बाइक सवार ने तुरंत अपनी बाइक रोक दी. उसने खुद को बिल्कुल शांत और स्थिर रखा. करीब 3 मिनट तक बाघ और बाइक सवार एक-दूसरे को देखते रहे. इस दौरान बाइक सवार ने कोई हलचल नहीं की. उसे डर था कि जरा-सी भी हरकत बाघ को आक्रामक बना सकती है.
ये भी पढ़ें: Watch Video: जीजा का प्यार या रईसी का जलवा? सालों को पहनाई करोड़ों की नोटों वाली माला; मथुरा की शादी हुई वायरल!
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में बाघ को सड़क पर खड़े होकर बाइक सवार को देखते हुए देखा जा सकता है. वहीं बाइक सवार भी बिना हिले अपनी जगह पर रुका रहता है. यह घटना एक बार फिर बताती है कि जंगल और वन्यजीवों के इलाके से गुजरते समय कितनी सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसे रास्तों पर बाघ या अन्य जंगली जानवर दिखने पर उनसे दूरी बनाए रखना और वन विभाग के निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है.
डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.
Bengaluru Hospital Viral Video: हावेरी अस्पताल में रात घुसे चोरी के आरोपी ने सो रही…
Balaghat Mela Chowmein Food Poisoning: मध्य प्रदेश के बालाघाट में चाउमीन और मंचूरियन खाने से…
Mathura Viral Video: मथुरा में एक जीजा ने अपने दो सालों की घुड़चढ़ी को यादगार…
Milk Price Hike: गोकुल ने दोनों तरह के दूध की कीमतें अलग-अलग बढ़ाई हैं. भैंस…
Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, रविवार (22 नवंबर…
Gold Price Today 22 November 2026: Bullions.co.in के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,520…