<
Categories: क्राइम

पिता ने अपनी मासूम बेटी को क्यों उतारा मौत के घाट? वजह जान खिसक जाएंगी पैरों तले जमीन

Jharkhand Crime News: झारखंड में पिता ने अपनी 5 साल की मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

Jharkhand Murder Case: झारखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशजोरा गांव में शुक्रवार को उस समय सन्नाटा पसर गया जब पुलिस ने सोमवार से लापता पाँच वर्षीय पुष्पा कुमारी का शव गांव के ही एक कुएँ से बरामद किया. इस दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के ही पिता मनोज राय ने अपराध स्वीकार करते हुए अपनी बेटी की हत्या करने की बात मान ली. वजह थी शराब की लत और जमीन बेचने को लेकर पत्नी से चल रहा विवाद.

क्या हैं पूरा मामला?

मनोज राय लंबे समय से शराब का आदी था. नशे की लत पूरी करने के लिए उसने पहले भी कई बार खेत-खलिहान की जमीन बेची थी। उसकी पत्नी रामवती देवी हमेशा विरोध करती रही.  हाल ही में जब वह एक और जमीन बेचने पर अड़ा तो रामवती ने साफ मना कर दिया. इसी को लेकर घर में तनाव बढ़ गया और मनोज ने पत्नी को धमकी दी कि इस बार “जितिया पर्व धूमधाम से मनाएंगे. सोमवार की दोपहर पाँच साल की पुष्पा घर पर ही भोजन कर रही थी. उसी दौरान अचानक वह लापता हो गई। घरवालों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.  शाम तक भी बच्ची के घर न लौटने पर परिजन बेचैन हो उठे और अगले दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

शक की सुई पिता पर अटकी

गांव वालों को शुरू से ही मनोज पर शक था. मंगलवार को ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पूछताछ और पिटाई भी की, मगर वह टालमटोल करता रहा. उसने केवल इतना कहा कि “कुएँ में देखो”.  हालांकि उस समय तक बच्ची का कोई पता नहीं चला.

पुलिस की कार्रवाई

गुरुवार को जब बच्ची का सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने मनोज को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की. दबाव में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने ही बेटी को मौत के घाट उतारा है. उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित कुएँ से बच्ची का शव बरामद किया गया. शव मिलने के समय पुष्पा की मां रामवती देवी शहर में बेटी की तलाश में जुटी हुई थी. शाम चार बजे जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई, तब उसे फोन पर सूचना दी गई. मां के पहुँचने के बाद करीब पाँच बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई.


Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर ने उठा लिया जूता, रिलीज होते ही बना कल्ट सॉन्ग; 60 साल बाद भी करता है मदहोश

Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…

Last Updated: April 8, 2026 13:54:22 IST

ब्रेकअप के बाद फिर जुड़ी डोर! साथ आए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? फैमिली मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

Smriti Mandanna Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने…

Last Updated: April 8, 2026 14:14:47 IST

साउथ कोरिया में कचरे की थैलियां क्यों इकट्ठी कर रहे लोग? मिडिल-ईस्ट संघर्ष या कोई और वजह है कारण, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…

Last Updated: April 8, 2026 12:53:02 IST

‘गेट लॉस्ट’ EC ने उड़ाईं TMC की धज्जियां; चुनाव से पहले ममता की बड़ी बेइज्जती

Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…

Last Updated: April 8, 2026 12:55:09 IST