Aizal Rape Case | Karachi Toddler Case : कराची में 18 महीने की आइजल अली के साथ कथित यौन हिंसा के बाद मौत हो गई. पुलिस ने 15 वर्षीय रिश्तेदार मन्नान को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है.
Aizal Rape Case | Karachi Toddler Case | Justice For Aizal: आज के समय में किसी पर भी यकीन करना मुश्किल होता जा रहा है. युवक के भेष में हैवान आजकल हमारे आस-पास ही घूमते रहते हैं. रेप की खबरें अक्सर लोगों का दिल दहला देती है. वहीं छोटी बच्चियों के साथ हैवानियत को दिल झकझोर कर रख देती है. जिस उम्र में बच्चों के प्यार, सुरक्षा और परिवार का सहारा चाहिए होता है, उसी उम्र में उनके साथ होने वाली क्रूरता इंसानियत पर गंभीर सवाल खड़े करती है. ऐसे मामलों को समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है.
ऐसा ही एक मामला भारते के पड़ोसी देश पाकिस्तान से सामने आया है. कराची में नन्ही मासूम आइजल अली के साथ जो हुआ. उसे सुन हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची के कय्यूमाबाद में 18 महीने की बच्ची आइजल अली के साथ बेहद भयानक दुष्कर्म हुआ. रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मौत कथित यौन हिंसा के बाद हुई और पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
Cannot even imagine the pain of this mother 💔🥹
She was to young to understand the world yet she was left to suffer it’s cruelty _ justice for Aizal pic.twitter.com/NqmHKBqth7
— Aحsan (@AhsanRaja43) August 9, 2026
जांच के मुताबिक, सस्पेक्ट की पहचान पीड़िता के 15 साल के रिश्तेदार मन्नान के तौर पर हुई है. वह कथित तौर पर बच्ची को कुछ खरीदने के बहाने घर से बाहर ले गया था. बच्ची रो रही थी, लेकिन मां को वह अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बता नहीं सकी. जबकी रात को मां ने बच्ची की डायपर बदला तो खून पूरे में फैल गया था. बच्ची की हालत देख मां तुरंत उसे अस्पताल ले गई. अस्पताल में डॉक्टर ने सांस नहीं है, लेकिन हार्ट बीट चल रही है. डॉक्टर ने बच्ची को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया. बच्ची ने आखिरी बार मां कहकर बोला और इस हैवानों से भरी दुनिया को अलविदा कह दिया. बच्ची की शरीर पूरी तरह से ठंड़ा पड़ गया. मां और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने कहा कि बच्ची को गंभीर हालत में घर पर लौटाया गया, जहां बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मन्नान को कस्टडी में ले लिया है और आगे की जांच के लिए उसे डिफेंस पुलिस स्टेशन भेजा गया है.
ये भी पढ़ें: जमीन के झगड़े में हैवानियत! युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, मचा हड़कंप
इस घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तान में लोगों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है. इस घटना ने पाकिस्तान में बच्चों की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाली हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. हालांकि, मामले से जुड़े आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और अदालत की कार्रवाई के बाद ही सामने आएगा.
ये भी पढ़ें: Pune Murder Case: उस रात कमरा नंबर 310 में क्या हुआ, जिसने लव ट्रायंगल को दिया खूनी रंग, हो जाएंगे हैरान
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…