काशिमीरा के इंटरनेशनल बेकरी कांड का वो शातिर आरोपी 'पप्पू पेजर' आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही क्या हुआ? जानिए गिरफ्तारी की पूरी कहानी...
Pappu Pager Arrest: काशिमीरा के चर्चित ‘इंटरनेशनल बेकरी’ गोलीबारी मामले में साल 2023 से फरार चल रहे शातिर आरोपी निसार अहमद फजल अहमद शेख उर्फ ‘पप्पू पेजर’ को पुलिस ने धर दबोचा है. मिरा-भाईंदर, वसई-विरार क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 को आज उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब उन्हें सटीक जानकारी मिली कि यह कुख्यात आरोपी विदेश से लौटकर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने वाला है. जैसे ही पप्पू पेजर ने आज यानी 11 मार्च 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कदम रखा, पहले से जाल बिछाए बैठी पुलिस टीम ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया.
आपको बता दें कि यह पूरा मामला 13 अक्टूबर 2023 की सुबह का है. काशिमीरा की ‘इंटरनेशनल बेकिंग कंपनी’ में काम करने वाले चंद्रकांत मल्लप्पा कोंडगुले पर जानलेवा हमला हुआ था. एक अज्ञात हमलावर ने पिस्टल तानकर उन पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण गोली नहीं चली और आरोपी मौके से फरार हो गया था.
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह हमला एक संगठित अपराधी टोली की सोची-समझी साजिश थी. इसी वजह से मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर मकोका (MCOCA) जैसी सख्त धाराएं लगाई गई थीं. मुख्य आरोपी पप्पू पेजर घटना के बाद से ही विदेश भाग गया था.
पप्पू पेजर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी लंबा है. इसके खिलाफ वडाला ट्रक टर्मिनल, भायखला और काशिमीरा पुलिस थानों में कुल 4 गंभीर मामले दर्ज हैं. आज जब उसे कोर्ट में पेश किया गया, तो अदालत ने उसे 20 मार्च 2026 तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे और पुलिस उप-आयुक्त (क्राइम) संदीप डोईफोडे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने अंजाम दी है.
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…
गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…