<
Categories: देश

Farooq Abdullah News: फारूक अब्दुल्ला पर हमला, गर्दन पर पिस्तौल रख हमलावर ने चलाई गोली, देखें फायरिंग का वीडियो

Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई है. एक शादी समारोह में उनपर एक शख्स ने फायरिंग की. हालांकि इस हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए. उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे.

Farooq Abdullah Firing News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई है. जानकारी के मुताबिक एक शादी समारोह में उनपर फायरिंग की गई. उनके साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ-साथ कई लोग मौजूद थे. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है. फारूक अब्दुल्ला बुधवार (11 मार्च) को जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में शरीक होने गए थे. गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है.

सुरिंदर चौधरी को छर्रे से मामूली चोट आई और उन्हें मेडिकल सहायता दी गई. सुरिंदर चौधरी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि बचाव हो चुका है. आप पुलिस से पूछिए कि इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई है. ये कार्यक्रम रॉयल पार्क, ग्रेटर कैलाश में था. वहां स्थानीय पुलिस का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. ये बहुत बड़ी सुरक्षा चूक है. एक ऐसा कार्यक्रम जहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सलाहकार मौजूद हैं और वहां यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर पहुंच जा रहा है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुरक्षा का प्रबंधन कैसा था.

वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी ने बताया- ‘हमलावर को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच में पता चलेगा कि पूरी क्या बात थी. ऊपर वाले की कृपा थी कि सब बचाव हो गया, किसी को कोई चोट नहीं आई है. फारूक अब्दुल्ला बिल्कुल ठीक हैं.’

मेरे पिता बाल-बाल बचे- उमर अब्दुल्ला

इसके अलावा मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया- ‘अल्लाह मेहरबान है. मेरे पिता बाल-बाल बचे. अभी डिटेल्स साफ नहीं हैं, लेकिन जो पता चला है वह यह है कि एक आदमी लोडेड पिस्टल लेकर पॉइंट-ब्लैंक रेंज में आ गया और गोली चला दी. सिर्फ क्लोज़ प्रोटेक्शन टीम ने ही गोली को डिफ्लेक्ट किया और यह सुनिश्चित किया कि हत्या की कोशिश नाकाम हो जाए. इस समय जवाबों से ज़्यादा सवाल हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि कोई Z+ NSG प्रोटेक्टेड पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया.’

शुक्र है कि सब सुरक्षित हैं- सतीश शर्मा

जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा- ‘पुलिस के पास ये मामला है. इतना जरूर है कि ये नशे के प्रचलन से जुड़ी घटना है, हालांकि जब पूरी बात बाहर आएगी तभी हम इस पर कुछ कह पाएंगे लेकिन शुक्र है कि सब सुरक्षित हैं. हमलावर पुलिस स्टेशन में है. पहले जांच होगी फिर कोई कार्रवाई होगी. हथियार इस समारोह के अंदर कैसे गया इसकी भी पूरी जांच होनी चाहिए. हम इसे सुरक्षा में चूक मानते हैं. एक के बाद एक ऐसे हादसे हो रहे हैं तो क्यों हो रहे हैं. पूरी सुरक्षा होनी चाहिए. जिस पार्टी ने इस देश के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिए हैं, उसके कार्यकर्ताओं को पूरी सुरक्षा दी जानी चाहिए.’

रिवॉल्वर से किया फायर मिस हुआ- ऐजाज अहमद जान

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ऐजाज अहमद जान ने बताया- ‘फारूक अब्दुल्ला शादी में गए थे, हम सभी लोग उनके साथ थे. हम सभी एक साथ रवाना हो रहे थे कि तभी पीछे से एक व्यक्ति तेज रफ्तार से भागता हुआ आया और उसने उन पर रिवॉल्वर रखा और फायर कर दिया लेकिन फायर मिस हो गया. बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है. इतने हाई प्रोफाइल नेता कहीं मौजूद थे, वहां तलाशी होनी चाहिए थे. एक बंदूकधारी कार्यक्रम के अंदर तक पहुंच गया. फारूक साहब बिल्कुल ठीक हैं. हमलावर को पुलिस स्टेशन में रखा हुआ है अब पुलिस ही बता सकती है कि क्या बात है.’

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 2, 2026 19:52:23 IST

Venus Retrograde 2026: शुक्र की उल्टी चाल शुरू, मेष-मिथुन-कर्क के लिए बन रहे लाभ के योग, जानें किसे क्या फायदा

Venus Retrograde 2026: 3 अक्टूबर 2026 से शुक्र वक्री चाल शुरू करेंगे और 14 नवंबर…

Last Updated: October 2, 2026 19:48:58 IST