<
Categories: क्राइम

Lady Don Arrest: ऐसी वैसी नहीं इंजीनियर है यह स्मगलिंग की लेडी डॉन, अब जेल में कटेगा जीवन?

Lady Don Arrest: बेंगलुरु से एक ऐसी खबर सामने आई जिस को सुनकर हर कोई हैरान है. पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित आठ लोगों को गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Lady Don Arrest: बेंगलुरु से एक ऐसी खबर सामने आई जिस को सुनकर हर कोई हैरान है. नथावरम पुलिस ने बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित आठ लोगों को नरसीपटनम से तमिलनाडु और श्रीलंका में हाई-क्वालिटी शीलावती स्ट्रेन गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. ‘लेडी डॉन‘ गाडे रेणुका के नेतृत्व में इस ऑपरेशन में ओडिशा से गांजा खरीदा जाता था और उसे बांटा जाता था.

जो आंध्र-ओडिशा सीमा के रास्ते श्रीलंका में तस्करी का पहला मामला हो सकता है. क्राइम की दुनिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे पेशेवरों का शामिल होना कोई दिशा की ओर संकेत नहीं करता है. आखिर वो कौन सी मजबूरी होती है, जो इतने बड़े शिक्षित पेशेवर लोग इस तरह का काम करते हैं.

लेडी डॉन गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शायद यह पहली है जब आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा से गांजा श्रीलंका तस्करी किया गया था. गिरफ्तार महिला की पहचान 28 वर्षीय गाडे रेणुका के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु में रहने वाली सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल है. पुलिस के अनुसार डेली डॉन विजयनगरम जिले के संथाकविति की रहने वाली है. उसे इस ऑपरेशन की “लेडी डॉन” बताया गया है. रेणुका ने अपने साथी सूर्या कालिदास के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा खरीदने और उसे तमिलनाडु और श्रीलंका में फैलाने के लिए नरसीपट्टनम में एक घर किराए पर लिया था. 

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

पुलिस को मामले की पक्की सूचना मिली और इस पर कार्रवाई करते हुए नरसीपट्टनम ग्रामीण और नथावरम स्टेशनों की पुलिस टीमों ने तुरंत प्लान तैयार किया. पुलिस ने श्रीगावरम गांव के पास गिरोह को रोका और आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों से पुलिस ने 74 किलोग्राम सूखा गांजा, एक कार, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया. जांचकर्ताओं ने बताया कि रेणुका और कालिदास बिचौलिए अड्डूरी प्रसाद के साथ काम करते थे, जो आदिवासी ए रवि कुमार, ओ ललिता कुमारी और पी मणि कुमारी से गांजा लेता था.

पुरुषों के साथ अब महिलाएं भी क्राइम में पीछे नहीं हैं. खासकर पढ़ी लिखी महिलाएं अगर इस तरह के कामों में उतरेंगी तो देश का भविष्य कैसा होगा. बता दें कि जिस लेडी डॉन को यहां पकड़ा गया वह शिक्षित है. अब यह लेडी डॉन पुलिस की गिरफ्त में है और पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले पर और भी गंभीरता से जांच करके अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. देखना होगा कि आगे और कौन सा नया मोड़ निकलकर आता है? 

Share
Published by

Recent Posts

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST