<

SA20 लीग में 1 छक्के ने बदली फैन की किस्मत, एक हाथ से कैच लपककर बना करोड़पति; जानें कैसे?

SA20 Catch Prize: रयान रिकेल्टन ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर सिक्स लगाया, जिसे स्टैंड में बैठे एक दर्शक ने कैच कर लिया. इससे वह फैन करोड़पति बन गया. जानें कैसे...

SA20 Catch Prize: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन के 1 छक्के से स्टेडियम में बैठे एक फैन को करोड़पति बना दिया. SA20 लीग के चौथे एडिशन की शुरुआत हो चुकी है. इस लीग के पहला मैच 26 दिसंबर को डरबन सुपर जायंट्स और MI केप टाउन के बीच खेला गया. इस मुकाबले में MI केप टाउन के खिलाड़ी रयान रिकेल्टन ने शानदार प्रदर्शन किया. बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI केप टाउन के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 63 गेंदों पर 113 रन बनाए. इसी दौरान स्टैंड में मौजूद एक दर्शक ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम जीत लिया.
दरअसल, रयान रिकेल्टन ने एक छक्का लगाया, जिसे स्टैंड में मौजूद दर्शक ने कैच कर लिया. MI केप टाउन की पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर एक बड़ा छक्का लगाया, जिस स्टैंड में बैठे फैन ने एक हाथ से पकड़ लिया. इसी कैच के बदले इनाम के तौर पर उस फैन को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा फायदा हुआ.

SA20 ने बताया कैच का इनाम

दरअसल, SA20 लीग मैच में स्टैंड में मौजूद दर्शकों को कैच पकड़ने के लिए 2 मिलियन अफ्रीकन रैंड दिए जाते हैं. इस सीजन के पहले ही मैच में पहला कैच लपका गया. SA20 ने इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ‘पहला मैच, पहला कैच 2 मिलियन का.’ इस कैप्शन के जरिए बताया गया कि कैच पकड़ने वाले दर्शक को 2 मिलियन रैंड दिए जाएंगे. भारतीय रुपयों में यह रकम करीब 1.07 करोड़ रुपये है. बता दें कि इस लीग का नियम है कि अगर स्टैंड में मौजूद कोई दर्शक छक्का लगने पर कैच पकड़ता है, तो उसे 2 मिलियन अफ्रीकन रैंड दिए जाएंगे.


रयान रिकेल्टन ने लगाया दमदार शतक

SA20 के इस मैच में राशिद खान की अगुवाई वाली टीम के रयान रिकेल्टन ने दमदार शतक लगाया. अपनी पारी के दौरान रिकेल्टन ने 5 चौके और 11 छक्के लगाए. हालांकि इस मैच में रिकेल्टन की टीम को 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रिकेल्टन के छक्के ने एक दर्शक को करोड़पति बना दिया.

कैसा रहा लीग का पहला मैच?

इस मैच में डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 232 रन बनाए. इस दौरान डेवोन कॉनवे ने 33 गेंदों में सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 25 गेंदों में 40 रन बटोरे. DSG की टीम ने बोर्ड पर 232 रन टांग दिए. इसके बाद MI केप टाउन की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी. MI केप टाउन की ओर से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए. इसके अलावा जेसन स्मिथ ने 14 गेंदों पर 41 रन बनाए. आखिर में डरबन सुपर जायंट्स ने यह मुकाबला 15 रनों से अपने नाम कर लिया.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Who is Dhanraj Nathwani: अंबानी परिवार के बेहद करीबी, कौन हैं धनराज नथवानी? जिन्हें सपा ने टिकट देकर चौंकाया

Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…

Last Updated: September 30, 2026 11:38:53 IST

Apple Pay India Launch: 10 साल का इंतजार खत्म! भारत में आया एप्पल पे, ऐसे होगा फटाफट पेमेंट

Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…

Last Updated: September 30, 2026 11:30:11 IST

Amroha Dowry Case: बात करने पहुंचे थे बहन की ससुराल, फिर मायके वालों को दरवाजा बंद कर दी कुटाई; फिर ट्रैक पर मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…

Last Updated: September 30, 2026 11:23:46 IST

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST