<
Categories: क्राइम

Mumbai Obscene Videos Case: प्रेम का माया-जाल, फिर अश्लीलता का शिकार… दरिंदों की चाल में कैसे फंसी मासूम लड़कियां?

Mumbai Obscene Videos Case: पुलिस ने अमरावती अश्लील वीडियो कांड में दूसरे आरोपी उजेर खान इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि इस आरोपी ने लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए. पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है.

Mumbai Obscene Videos Case: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. अमरावती से सामने आए वीडियो कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. यहां से सोशल मीडिया पर 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं. इनमें कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हरकतें दिखाई गई हैं. दावा है इस अश्लीलता में करीब 180 लड़कियों को फंसाया गया है. इसमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान उर्फ तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है. तनवीर अहमद अमरावती के परतवाड़ा का रहने वाला है.

11 अप्रैल को जब कुछ लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तनवीर को गिरफ्तार किया गया. कोर्ट ने आरोपी को 21 अप्रैल तक के लिए कस्टडी में भेज दिया है. इस मामले में पुलिस की जांच हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच आरोपियों की साजिश का भी खुलासा हुआ है कि वह किस तरह से 16-17 साल की लड़कियों को अपना शिकार बनाता था.

कैसे दर्जनों लड़कियों को बनाया शिकार?

पुलिस के अनुसार, आरोपी तनवीर अहमद ने लड़कियों को फंसाने के लिए प्रेम का झांसा देता था. आरोप है कि आरोपी पहले युवतियों को अपने बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाकर उनका भरोसा जीतता था. फिर कुछ लड़कियों मुंबई और पुणे ले जाता था, जहां पर बिना उनकी सहमति के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था. इतना ही नहीं, फिर वह उन अश्लील वीडियो का इस्तेमाल करके युवतियों को ब्लैकमेल करता था. आरोपी ने रिकॉर्ड किए गए अश्लील वीडियोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य जगहों पर शेयर कर दिया है. फिलहाल पुलिस इन सभी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया से हटा रही है. दावा है कि आरोपी के पास मासूम लड़कियों की 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो हैं, जिनमें कई नाबालिग भी शामिल हैं.

इस अश्लील कांड के पीछे बड़ा नेटवर्क!

पुलिस ने जांच करते हुए इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान उजेर खान इकबाल खान (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोप है कि इसी आरोपी ने तनवीर के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड किए, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि उजेर खान से पूछताछ में जरूरी जानकारी मिल सकती है. पुलिस का कहना है कि इस गंभीर मामले में आरोपियों का बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है. पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है.

SIT की मांग

अब इस मामले में नेताओं ने भी दखल देना शुरू कर दिया है. अचलपुर क्षेत्र के नेताओं ने इस मामले की गहराई से जांच की मांग की है. इतना ही नहीं, कुछ नेताओं ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT बनाने की भी मांग की है. उनका कहना है कि पुलिस को इस गंभीर मामले की तह तक जाना चाहिए, जिससे सारी सच्चाई सामने आ सके.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Weather Today 29 September 2026: दिल्ली-NCR से बिहार तक आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं, जानें ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…

Last Updated: September 29, 2026 06:54:56 IST

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST