<
Categories: क्राइम

पत्नी के चरित्र पर था शक, फिर रातों-रात पति ने कर दिया ऐसा कांड; मां का हाल देख बच्चे की फटी रह गई आंखें

Mumbai Crime News: मुंबई के मलाड के कुरार गांव में एक चौंकाने वाली घटना हुई. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

Mumbai Crime News: मुंबई के मलाड के कुरार गांव इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई जहां एक पति ने रविवार, सुबह परिवार के बीच झगड़े के कारण अपनी पत्नी केसी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक महिला का नाम सुचिता आकाश सालुंखे उम्र 29 है. वह एक पैथोलॉजी लैब में काम करती थी. घटना के बाद आरोपी पति आकाश सालुंखे अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया. 

अवैध संबंध का था शक

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुचिता और आकाश कुरार गांव के तानाजी नगर में शिवसागर सोसाइटी में रहते थे. आरोपी आकाश बेरोजगार है और शराब और ड्रग्स का आदी है. जांच में पता चला कि सुचिता और आकाश के बीच पारिवारिक कारणों से अक्सर झगड़े होते थे.

पति ने चाकू मारकर ली जान

आकाश को शक का था उसकी पत्नी का कहीं और अफेयर चल रहा है. जिसके बाद रविवार सुबह दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई. बहस बढ़ने पर आकाश को गुस्सा आया और उसने किचन के चाकू से सुचिता केसी पर वार कर दिया. जानलेवा हमले में सुचिता गंभीर रूप से घायल हो गई.

अकेले रह गया चार साल का मासूम

इस दुखद घटना के बाद दंपति का चार साल का बच्चा भी अकेला रह गया है. परिवार और पड़ोस के लोगों में इस घटना को लेकर काफी दुख और गुस्सा है.

खुद पत्नी को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद आकाश ने अपने दोस्तों की मदद से कांदिवली के डॉ. को दिखाया. उसे बाबासाहेब अंबेडकर हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने सुचिता को भर्ती करने से पहले मृत घोषित कर दिया. पता चलते ही उसकी पत्नी की मौत हो गई है, आरोपी आकाश हॉस्पिटल छोड़कर भाग गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद कुरार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. 

ये भी पढ़ें: Sonipat News: बबीता फोगाट के घर आई नन्ही परी, शिवरात्रि पर हुआ बेटी का जन्म, बताया, ‘मां पार्वती का आशीर्वाद’

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

आरोपी की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें भेजी गई हैं. इस मामले में कुरार पुलिस ने इंडियन पीनल कोड (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस हत्या के पीछे का मकसद, दोनों के बीच लड़ाई का बैकग्राउंड और घटना के दौरान असल में क्या हुआ, यह पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: भारी बारिश से नोएडा एयरपोर्ट में हर जगह भर गया पानी! 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बना था अंतर्राष्ट्रीय हवाई-अड्डा, Viral Video देख हैरान रह गए लोग

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 16:47:25 IST