Live TV
Search
Home > राज्य > हरियाणा > Sonipat News: बबीता फोगाट के घर आई नन्ही परी, शिवरात्रि पर हुआ बेटी का जन्म, बताया, ‘मां पार्वती का आशीर्वाद’

Sonipat News: बबीता फोगाट के घर आई नन्ही परी, शिवरात्रि पर हुआ बेटी का जन्म, बताया, ‘मां पार्वती का आशीर्वाद’

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के अखाड़े में देश का नाम रोशन करने वाली मशहूर पहलवान बबीता फोगाट के घर में शिवरात्रि पर बेटी का जन्म हुआ. बता दें कि दंगल गर्ल का एक 5 वर्ष का बेटा भी है.

Written By:
Last Updated: August 11, 2026 23:02:21 IST

Mobile Ads 1x1
Babiata Phogat: भारत की मशहूर पहलवान बबिता फोगाट के घर बेटी का जन्म हुआ है. शिवरात्रि पर उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, जिसे वो मां पार्वती का आशीर्वाद बता रही हैं.
 
बबीता ने दिल्ली के शालीमार बाग स्थित एक अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे बेटी को जन्म दिया. बता दें कि उनका एक 5 साल का बेटा भी है जिसका जन्म जनवरी 2021 में हुआ था.

घर आई नन्ही परी 

शिवरात्रि पर बेटी के जन्म की खबर मिलते ही बबिता के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. बता दें कि बबीता अब हरियाणा के सोनीपत में कुमासपुर के पास स्थित एल्डिको काउंटी में अपने परिवार के साथ रहती हैं. बेटी के जन्म की सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए बबिता ने अपनी बेटी को मां पार्वती का स्वरूप बताया. उन्होंने लिखा कि महादेव की कृपा से शिवरात्रि के इस पवित्र दिन उनके जीवन में नन्ही परी के रूप में पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है. बबीता ने कहा कि बेटी के रूप में मिला यह सुख उनके और पूरे परिवार के लिए किसी अनमोल आशीर्वाद से कम नहीं है.

लोगों से की आशीर्वाद देने की अपील 

बबिता फोगाट ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से बेटी को अपना आशीर्वाद देने की अपील की. बबिता फोगाट के परिवार में बेटी के आगमन से लोग बहुत खुश हैं. इसके साथ ही बबिता दो बच्चों की मां बन गई हैं. उन्होंने जनवरी, 2021 में बेटे युवराज को जन्म दिया था. बबीता फोगाट देश की चर्चित महिला पहलवानों में शामिल रही हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया.
 
बबीता फोगाट ने 1 दिसंबर, 2019 को अपने पैतृक गांव बलाली, हरियाणा में अपने साथी पहलवान विवेक सुहाग से शादी की थी. विवेक भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं. गीता फोगट और बबिता फोगाट के संघर्षों पर फिल्म ‘दंगल’ बनाई गई है, जिसने व्यावसायिक स्तर पर खूब सफलता बटोरी थी. 

MORE NEWS