Live TV
Search
Home > क्राइम > पहले खाई बिरयानी फिर इस चीज के खाते ही चली गई जान, उजड़ गया पूरा परिवार; सामने आई बड़ी वजह

पहले खाई बिरयानी फिर इस चीज के खाते ही चली गई जान, उजड़ गया पूरा परिवार; सामने आई बड़ी वजह

Mumbai News: मुंबई से इस वक्त की चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है परिवार ने पहले बिरयानी और फिर उसके बाद तरबूज खाया था.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 15:26:38 IST

Mobile Ads 1x1

Mumbai News: मुंबई के पायधुनी इलाके से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की रात का खाना खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.शुरुआती जांच से पता चला कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला हो सकता है.

हालांकि अभी इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.तभी किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है. इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

पूरा परिवार हो गया खत्म

पायधुनी पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35), और उनकी दो बेटियों आयशा (16) और ज़ैनब (13) के रूप में हुई है. रात का खाना खाने के बाद इस खुशहाल परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद एक-एक करके उन चारों की मौत हो गई. अपनी मौत से पहले पुलिस को दिए गए एक बयान में परिवार के सदस्य ने बताया कि सभी ने रात के खाने में बिरयानी खाई थी.

खाना खाने के कुछ ही देर बाद परिवार ने तरबूज खाया. थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत तेज़ी से बिगड़ने लगी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन चारों की मौत हो गई.

Chandauli Accident: चंदौली में भीषण हादसा! ट्रक-ट्रेलर की चपेट में आने से बुजर्ग की मौत, चालक फरार

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है. पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है कि क्या मौतें खाने में किसी ज़हरीले पदार्थ की मौजूदगी के कारण हुईं या फिर बिरयानी या तरबूज़ इतना ज़्यादा दूषित था कि वह जानलेवा साबित हुआ. हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल पुलिस ने ‘आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट’ (ADR) का मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, घटना के बारे में ठोस जानकारी प्रयोगशाला रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी.

MORE NEWS