<
Categories: मनोरंजन

TV की पहली एक्ट्रेस जिसने बिना बाल कटवाए लिया था Bald Look, इस शो से मिली तगड़ी पहचान

Guess The Actress : टीवी की इस एक्ट्रेस ने पहला बाल्ड लुक अपनाकर ट्रेंड सेट किया. अधिकतर से सीन मेल एक्टर्स को करते हुए देखा जाता है. एक्ट्रेस ने कई सीरियल में काम किया है और वे कई हिट शोज व रियलिटी शोज का हिस्सा बन चुकी हैं.

Guess The Actress :  टीवी पर आपने कई बार एक्टर्स को बाल्ड लुक में देखा होगा, लेकिन जब बात एक्ट्रेसेस की आती है, तो ऐसी हिम्मत बहुत कम ही देखने को मिलती है. निया शर्मा इस मामले में एक ट्रेंडसेटर साबित हुईं. उन्होंने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ सीरियल में एक ऐसा किरदार निभाया जो कैंसर से पीड़ित था और इसके लिए उन्होंने ऑन-स्क्रीन बाल्ड लुक अपनाया. हालांकि, उन्होंने वास्तव में अपने बाल नहीं कटवाए थे, बल्कि मेकअप और प्रोस्थेटिक तकनीक से इस लुक को क्रिएट किया गया था.

2011 में शुरू हुआ ये सीरियल 2013 तक स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ. निया ने इसमें मानवी चौधरी का किरदार निभाया, जो कहानी में कैंसर से जूझती है. इस भूमिका के लिए उन्होंने कई महीने तक हेयर स्किन ट्रीटमेंट करवाया जिससे उन्हें कुछ त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा. लेकिन इस लुक ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई और एक नई पहचान दी. उनके बाद कई और एक्ट्रेसेस जैसे जेनिफर विंगेट, क्रुतिका देसाई और पूजा कंवल ने भी बाल्ड लुक अपनाया, लेकिन निया इस ट्रेंड की पहली मिसाल थीं.

दिल्ली से टीवी की दुनिया तक

17 सितंबर 1990 को दिल्ली में जन्मीं निया शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया, लेकिन असली पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली.

निया शर्मा ने ‘जमाई राजा’, ‘नागिन’, ‘ट्विस्टेड’ और ‘इश्क में मरजावां’ जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है. इसके अलावा वो ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘झलक दिखला जा 10’ और हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा भी बनीं.

nia sharma

बिग बॉस को लेकर आई थी चर्चा

कुछ समय पहले ये चर्चा थी कि निया बिग बॉस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वे इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. हाल ही में वो भारती सिंह के पॉडकास्ट में नजर आईं और अपनी निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी बातें शेयर कीं.

निया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनके 8.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अपने बोल्ड लुक्स, फिटनेस और ट्रेंडी स्टाइल से वो यूथ की पसंदीदा सेलिब्रिटी बन चुकी हैं. निया शर्मा न सिर्फ एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, बल्कि वो उन चंद लोगों में से हैं जिन्होंने टीवी पर बंधी-बंधाई छवि को तोड़ा और नए ट्रेंड्स सेट किए.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST