Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु की सनापति दंडा नाचा टोली और पुरुषोत्तमपुर की गौड़ापति दंडा नाचा टोली के बीच यह टकराव हुआ. आरोप है कि रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और दोनों दल आमने-सामने आ गए.
ओडिशा में दंड नाच के दो दलों में मारपीट
Odisha Crime: ओडिशा के गंजाम जिले के अस्का क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पारंपरिक दंड नाच से जुड़े दो समूह आपस में ही भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है. सूत्रों के अनुसार, यह घटना धराकोट थाना इलाके के सुंदरापल्ली गांव में हुई. यहां पारंपरिक दंड यात्रा के तहत पंचुदंड कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान दो अलग-अलग दंडा दलों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई.
बताया जा रहा है कि हिन्जिलिकाटु की सनापति दंडा नाचा टोली और पुरुषोत्तमपुर की गौड़ापति दंडा नाचा टोली के बीच यह टकराव हुआ. आरोप है कि रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और दोनों दल आमने-सामने आ गए.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं. कुछ समय के लिए गांव की सड़क पूरी तरह संघर्ष का मैदान बन गई.
यह घटना उस वक्त हुई जब दंड कलाकार भोजन के बाद रात में अपने नाट्य प्रदर्शन के लिए जा रहे थे. हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर मौजूद ग्रामीण भी स्थिति को काबू में नहीं कर पाए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है और पारंपरिक दंड नाच जैसी सांस्कृतिक परंपरा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.
Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…
Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…
Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…
लेबनानी मूल की पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और वर्तमान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने…
Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…
Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…