Live TV
Search
Home > क्राइम > Odisha: नशे में पिता बन गया अपने ही खून का कातिल! बेटे के सिर पर लकड़ी से किया वार, 20 वर्षीय युवक की हुई मौत

Odisha: नशे में पिता बन गया अपने ही खून का कातिल! बेटे के सिर पर लकड़ी से किया वार, 20 वर्षीय युवक की हुई मौत

कालाहांडी जिले में नशे में एक पिता ने विवाद के दौरान अपने ही बेटे को मार दिया. पैसे मांगने को लेकर शुरु हुआ ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और बेटे की मौत हो गई.

Written By:
Last Updated: August 8, 2026 15:59:33 IST

Mobile Ads 1x1

Odisha News: कालाहांडी जिले के कलमपुर थाना क्षेत्र के नुआगुड़ा गांव में एक बाप अपने ही बेटे का कातिल बन बैठा. पैसे को लेकर शुरु हुए एक घरेलू विवाद ने एक परिवार में मातम ला दिया. आरोप है कि नशे की हालत में एक पिता ने अपने 20 वर्षीय बेटे के सिर पर लकड़ी के टुकड़े से हमला कर दिया. 

गंभीर चोट लगने के बाद बेटे की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान आलोक रंजन गहिर के रूप में हुई है. वहीं आरोपी पिता की पहचान मानसिंह गहिर के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पैसे को लेकर शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान मानसिंह गहिर अपने बेटे आलोक से पैसे मांग रहा था. पैसे देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में मानसिंह ने लकड़ी के एक टुकड़े से आलोक के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद आलोक की हालत बिगड़ गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

घटना के बाद परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल आलोक को तत्काल इलाज के लिए कलमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. आलोक की मौत की सूचना अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही कलमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी पिता मानसिंह गहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस परिस्थिति में शुरू हुआ और हमला किस तरह हुआ. फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार, पैसे मांगने को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद लकड़ी से किए गए हमले में युवक की मौत हुई.

घटना के बाद नुआगुड़ा गांव में शोक का माहौल है. एक परिवार के भीतर हुए इस विवाद के खूनी अंजाम ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर दिया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

MORE NEWS