Odisha School Hostel Ragging: ओडिशा के एक स्कूल हॉस्टल में रैगिंग का विरोध करने पर सीनियर छात्रों ने 20 से अधिक जूनियर छात्रों की पिटाई कर दी. वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू हुई.
Odisha School Hostel Ragging: ओडिशा के एक स्कूल हॉस्टल में रैगिंग का विरोध करना भारी पड गया है. आरोप है कि शिकायत से नाराज सीनियर छात्रों ने कक्षा 9 के 20 से अधिक छात्रों को कमरे में बंद कर क्रिकेट बैट और डंडों से खूब पिटाई की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी.
ये मामला ओडिशा के रायगढा जिले के एसएसडी हाई स्कूल हॉस्टल का है. आरोपों के मुताबिक, रविवार की देर रात कक्षा 10 के छात्रों ने मिलकर क्लास 9 के छात्रों को कमरे में बुलाकर बैट और डंडे से पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक, पीडित छात्रों ने कुछ दिन पहले हॉस्टल में रैगिंग को लेकर शिकायत की थी. जिसके बाद नाराज सीनिय गुस्सा हो गए और जुनियर पर भडक उठे.
इस हमले में कई छात्र घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने छात्रों के परिजनों को भी जानकारी दी. जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेस दिया है. रैगिंग की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने के आरोप में स्कूल के हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: हाथ में हथियार, फिर थप्पड़ों की बरसात, तालिबानी सोच वाले मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने हिंदू लड़की का सड़क पर उतारा भूत!
स्कूल के हेडमास्टर प्रताप चंद्र सौंता ने कहा कि उन्हें मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद तुरंत घायल छात्रओं के इलाज की व्यवस्था की गई और परिजनों को सूचना दी गई. घायल छात्र शुभम नायक ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल में राफी समय से जूनियर छात्रओं के साथ मारपीट हो रही है. लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई.
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप…
Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक पुरुष…
Pakistan T20 Squad 2026: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के…
Kal Ka Rashifal 7 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की तैयारियों के बीच…
Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…