Ghaziabad Jaipuria Mall Viral Video: गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित जयपुरिया मॉल में एक फूड आउटलेट में कान करने वाली महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, जांच में पता लगा है कि युवक और युवती पहले से एक दूसरे को जानते थे. दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था. इसी के चलते युवक मंगलवार, 4 अगस्त को जयपुरिया मॉल स्थित फूड आउटलेट पहुंचा और वहां जाकर खूब हंगामा किया.
बीच सड़क महिला के साथ मारपीट
आरोप है कि युवक सीधे स्टोर के किचन में गया, वहां उसने टेबल पर रखा हुआ चाकू उठा लिया. युवती के साथ काफी मारपीट हुई है. घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उस पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया. वीडियो में युवक के हाथ में चाकू नजर आ रहा है. वह युवकी के साथ मारपीट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है.
पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो में सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर घटना का स्थान और जुड़े तथ्यों की पुष्टि की है. इसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान ले लिया है.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बता दें कि, ये घटना जयपुरिया मॉल की है. उन्होंने बताया कि युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे. किसी बात को लेकर युवक ने युवती के साथ मारपीट की. पुलिस ने बताया कि इस मामले में इंदिरापुरम में कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: ‘पापा की बारात’ में बच्चों ने उड़ाया गर्दा, ठहाके लगाकर हंसने लगे घर वाले; VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी!