<
Categories: खेल

रिंग में उतरने से लेकर चीफ कॉन्टेंट ऑफिसर का सफर… WWE रेसलर ट्रिपल एच की कहानी, कैसे संभाला अरबों का बिजनेस?

ट्रिपल एच का रेसलर से WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर बनने तक का शानदार सफर. जानिए कैसे “द गेम” ने रिंग छोड़कर कंपनी की क्रिएटिव कमान संभाली और WWE को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

ट्रिपल एच का नाम WWE की दुनिया में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है. पहले वह रिंग के खतरनाक और ताकतवर रेसलर के रूप में मशहूर थे, लेकिन आज वही ट्रिपल एच कंपनी के बड़े अधिकारी बन चुके हैं. उनका सफर रेसलर से लेकर WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर (CCO) बनने तक काफी प्रेरणादायक रहा है. आइए जानते हैं वह कैसे WWE की फैमिली का हिस्सा बन गए.

ट्रिपल एच ने 1990 के दशक में WWE में कदम रखा था. अपनी दमदार बॉडी, जबरदस्त फाइटिंग स्टाइल और शानदार माइंड गेम की वजह से उन्होंने जल्दी ही अपनी अलग पहचान बना ली. उन्हें “द गेम” के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और डी-जनरेशन एक्स व इवोल्यूशन जैसे मशहूर ग्रुप्स का हिस्सा रहे. लेकिन ट्रिपल एच सिर्फ रिंग तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने कंपनी के कामकाज को भी समझना शुरू किया. उन्हें WWE के डेवलपमेंट शो NXT की जिम्मेदारी दी गई. उनके नेतृत्व में NXT ने कई नए सितारे दिए, जैसे रोमन रेंस, सैथ रोलिंस, बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर.

स्टेफनी से शादी

उनके करियर में बदलाव तब शुरू हुआ जब 25 अक्टूबर 2003 को उन्होंने WWE चेयरमैन विंस मिकमैन की बेटी स्टेफनी मिकमैन से शादी की. जब उन्होंने शादी की तो वह रेसलिंग हेड विंस के दामाद बन चुके थे. बस यही उनके करियर में एक बड़ा मोड़ लेकर आया. स्टेफनी के साथ धीरे धीरे शो पर आते हुए वह शो को स्क्रिप्ट भी करने लगे और कुछ सालों में चीफ कॉन्टेंट ऑफिसर बन गए.

साल 2022 में संभाला पद

साल 2022 में उन्हें WWE का चीफ कंटेंट ऑफिसर बना दिया गया. अब वह शो की कहानियां, मैच प्लान और नए टैलेंट को आगे बढ़ाने का काम संभालते हैं. उनके आने के बाद WWE के शो ज्यादा मजेदार और बेहतर हो गए हैं. रेटिंग्स भी बढ़ी हैं और फैंस का उत्साह भी. आज ट्रिपल एच सिर्फ एक पूर्व रेसलर नहीं, बल्कि WWE के भविष्य को दिशा देने वाले नेता हैं. उनका सफर दिखाता है कि मेहनत और समझदारी से कोई भी नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST